Explore

Search

February 17, 2026 1:25 am

गैंगस्टर एक्ट में वाँछित 02 इनामिया (7,000/-5,000/- रूपये) अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार।

इटावा पुलिस16.04.2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण में थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

 

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 16.04.2025 को थाना वैदपुरा पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत खेड़ा नहर पुल पर भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 01/2025 में वाँछित 02 अभियुक्त जेल रोड तिराहे पर खड़े है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना वैदपुरा पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर दोनो अभियुक्तों को जेल रोड तिराहे के पास से समय करीब 11.00 बजे गिरफ्तार किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा अभियुक्त 1. प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल 2. दीपक पुत्र साधू की गिरफ्तारी हेतु मु0अ0सं0 01/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम में 7,000 -5,000/- रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल निवासी गन्धरपुर थाना सिन्धौली जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 20 वर्ष ।

2. दीपक पुत्र साधू निवासी ग्राम जहना थाना पुलवाँया जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 20 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 01/2025 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना वैदपुरा जनपद इटावा

पुलिस टीम निरी0 संजय सिंह प्रभारी थाना वैदपुरा, उ0नि0 अरूण कुमार, का0 जौनी कुमार, का0 प्रमोद ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर