इटावा पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी भरथना इटावा के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना भरथना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गयी कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
10.04.2025 को वादी सुरेश बाबू पुत्र रामऔतार निवासी नगला मुलू विभौली थाना भरथना जनपद इटावा द्वारा थाना भरथना पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि रमाकान्त पुत्र भागीरथ एवं अवनीश पुत्र सुघर सिंह द्वारा एक राय होकर पैसे/जमीनी विवाद होने के कारण दिनांक 08/09.04.2025 की रात्रि को वादी के पुत्र लाल सिंह उम्र करीब 30 वर्ष की घर में सोते समय हत्या कर दी । सूचना पर तत्काल थाना भरथना पर *मु0अ0सं0 87/2025 धारा 103(1) बीएनएस व धारा 3(2)(v) SC/ST ACT* पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा उक्त घटना के अनावरण हेतु एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना भरथना से पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीमों द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे ।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं हत्या की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 14.04.2025 को एसओजी/सर्विलान्स टीम एवं थाना भरथना पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है इसी के क्रम में मृतक के भाई की संलिप्तता प्रतीत होने पर उसके भाई सिन्टू को उसके घर से समय 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस पूछताछ
पकड़े गये अभियुक्त सिन्टू पुत्र सुरेश बाबू से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरा बड़ा भाई मेटाश्योर कम्पनी में काम करता था तथा शेयर बाजार में क्रिफ्टो करेन्सी व बिट क्वाईन आदि में भी पैसे लगाते था और जो भी प्राइवेट काम मिल जाता वह कर लेते था कुछ समय पहले उन्होने टावर लगवाने का भी काम किया था और मैं जेसीबी मशीन पर आपरेटर का काम करता हूँ । मै एक लड़की से बात करता था । मैने अपने नाम से सिम लेकर स्मार्टवॉच में डालकर उस लड़की को बात करने के लिये दे रखी थी । मै उस लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन मेरा बड़ा भाई लालसिंह उस लड़की से बात करने व शादी करने के लिये मना करता था तथा कहता था कि अगर तू उस लड़की से शादी करेगा तो तुझे जान से मार दूँगा । मेरे भाई ने उस लड़की के घरवालो को बता दिया था कि तुम्हारी लड़की मेरे भाई सिन्टू से बात करती है ।
08/09.04.2025 की रात्रि करीब 09 बजे मेरे भाई लाल सिंह ने मेरा फोन चैक कर लिया था और कहा कि सिन्टू यह किसका नम्बर है तभी उस लड़की की कॉल भी आ गयी थी जिस पर सिन्टू नाम लिखा आ रहा था मैने उस लड़की का नम्बर अपने नाम सिन्टू से सेव कर लिया था । तो मेरे भाई ने मेरे साथ गाली गलौज की तथा कहा कि तू नही सुधरेगा और धमकी भी दी कि तेरी शादी उससे नही होने दूँगा तो मैने कहा कि मै उसी से बात करूँगा तथा उसी से शादी करूँगा । इसी बात को लेकर मैने ठान लिया था कि जो भी हमारी शादी के बीच में आयेगा उसे मै मार दूँगा । रात्रि करीब 01.00 बजे मेरा बड़ा भाई लाल सिंह घर के बरामदे में सो रहा था और वही पास में ही मेरी दादी चारपाई पर सो रही थी तभी मैने मौका देखकर बक्से से तमन्चा निकालकर लाया और घर की बिजली का तार हटा दिया था जिससे अँधेरा हो गया था और मैने तमन्चे से अपने बडे भाई लाल सिंह के सिर में दो गोली मार दी थी जिससे मेरे भाई की मौके पर ही मौत हो गयी इसके बाद मैने तुरन्त बिजली का तार जोड़ दिया था तथा तमन्चा व गोली तथा भाई के दोनों मोवाइल को लेकर गाँव के पास स्थित सेंगुर नदी में अलग अलग जगह फेंक दिया था । मैने अपने भाई के मोवाइल की सिम पिन से निकालकर मोवाइल में उल्टी डाल दी थी तथा एक खोखा कारतूस उसी तमन्चे में फसा रहा था ।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भरथना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2025 धारा 103(1) बीएनएस व धारा 3(2)(v) SC/ST ACT में धारा 3(2)(v) SC/ST ACT का लोप किया गया एवं धारा 238 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सिन्टू पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम नगला मुलू विभौली थाना भरथना जनपद इटावा उम्र करीब 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 87/2025 धारा 103(1)/238 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना भरथना जनपद इटावा ।
बरामदगी
1. 01 तमन्चा 315 बोर (आलाकत्ल)
2. 01 खोखा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम- प्रथम टीम- उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी एसओजी, उ0नि0 नागेन्द्र चौधरी प्रभारी सर्विलान्स मय टीम ।
द्वितीय टीमः- निरी0 देवेन्द्र सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।
उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा 15,000/- रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया ।*









