Explore

Search

February 17, 2026 4:00 am

अखिलेश बोले बीजेपी संविधान को कर रही कमजोर, जनता से मांगे माफी

महेवा में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करने का बीजेपी काम कर रही।

 

बाबा साहब की 11 फुट मूर्ति का अखिलेश ने किया अनावरण

 

इटावा में आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 11 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करने के लिए विकासखंड महिमा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने ब्लॉक में मूर्ति का विधि विधान के साथ अनावरण किया तो वहीं ब्लॉक में लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माला चढ़ाकर उनको याद किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक में लगाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लेकर अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का धन्यवाद किया। कहा कि पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की वजह से यहां पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लग सकती है।

 

संविधान को कमजोर कर रही भाजपा

 

मूर्ति अनावरण के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधने का काम किया। उन्होंने कहा कि किस तरीके से आज राजनीतिक परिस्थितियां बन रही है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक-एक फैसला लेकर के किस तरीके से संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है। बाबा साहब का दिया हुआ संविधान हम सब गरीबों और खास तौर पर अनुचित लोगों के लिए यह संविधान समय-समय पर कवच बनकर खड़ा होता है। बाबा साहब का दिया हुआ संविधान हम सभी को एक रास्ता दिखाता है। यहां पर हम सम्मान के साथ जीवन जी सकेंगे वहीं पर भारतीय जनता पार्टी उसी संविधान को कमजोर करना चाहती है। हम लोग बाबा साहब के बताए हुए रास्ते लोहिया जी के बताए हुए रास्ते और नेताजी के द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलकर परिवर्तन लाने का काम करेंगे।

 

समाजवादियों से भाजपा को सीखना चाहिए

 

अखिलेश यादव के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किये जाने पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पास में लगी हुई है ऐसे भारतीय जनता पार्टी को कुछ सीखने को जरूर मिलेगा। बीजेपी के लोग यहां पर आए जिस तरीके से हम लोगों ने बाबा साहब को नमन किया इसी तरीके से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनको नमन किया। ये उनके लिए सीख है। जितना ही भारतीय जनता पार्टी के लोग बाबा साहब की शरण में चले जाएंगे उतना ही देश मजबूत हो जाएगा।

 

दलित जोड़ो अभियान पर कसा तंज

 

बीजेपी के द्वारा शुरू होने वाले दलित जोड़ो अभियान को लेकर अखिलेश यादव ने कहा छुआछूत, दूरी रखना, उनका छुआ हुआ खाना ना खाना, बाबा साहब को पानी पीने के लिए संघर्ष करना पड़ा इसके बारे में सभी ने पढ़ा होगा। जो तालाब था वहां पानी नहीं पी सकते थे पीने के लिए कितना संघर्ष करना पड़ता था। अपने क्लास अपने समाज में उन्होंने कितना भेदभाव देखा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी पीडीए की ताकत से घबराई हुई है। इसलिए रास्ता पूछ रही है कि किस सहारे बचा जा सके, जो कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरा हो चुका है उसको भारतीय जनता पार्टी वह कार्यक्रम कर रहे हैं मुझे उम्मीद है कि इसके लिए बीजेपी माफी जरूर मांगेगी। इस कार्यक्रम के दौरान मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव, सपा लोकसभा सांसद जितेंद्र दौहरे समेत पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर