Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

बाबा साहेब अंबेडकर पर गुलशन ऋषि यादव की नई पुस्तक का इटावा में भव्य विमोचन, शिक्षा एवं समानता के विचारों को किया गया रेखांकित

इटावा : युवा साहित्यकार गुलशन ऋषि यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘स्वलिखित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर’का विमोचन समारोह कल 8 अप्रैल को नवीन प्रशासनिक भवन, सिंचाई विभाग इटावा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबासाहेब के शिक्षा, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर केंद्रित एक विशेष गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें उनके विचारों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंचाई विभाग इटावा के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने पुस्तक के विमोचन के साथ ही लेखक के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों में प्रो. शिवराज सिंह, सर्वेश बाबू गौतम और आदित्य गोविंद यादव ने भी बाबासाहेब के विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए पुस्तक को एक महत्वपूर्ण साहित्यिक योगदान बताया।

समारोह में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के शिक्षा, सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। गुलशन ऋषि यादव की यह पुस्तक बाबासाहेब के जीवन दर्शन, संघर्ष और विचारधारा को सरल भाषा में प्रस्तुत करती है, जो नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, डमी चौहान, शिवराम सिंह कश्यप, सहवीर सिंह, अटेवा अध्यक्ष अजय यादव, संजीव कुमार यादव, राम कुमार शाक्य, सुदीप कमल, मंजीत कुमार और रविकांत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने लेखक को उनकी इस सार्थक रचना के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक समाज में बाबासाहेब के विचारों को और अधिक प्रसारित करेगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर