Explore

Search

February 15, 2026 9:17 am

नगरपालिका इटावा की जीवट भरी पहल: डेंगू-चिकनगुनिया पर शिकंजा कसने को एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग तेज  

मच्छरजनित बीमारियों से निपटने को नगरपालिका इटावा का संकल्प, नागरिकों से सहयोग की अपील

इटावा। नगरपालिका इटावा की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन में शहर को डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। सभी 40 वार्डों में एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग मशीनों के जरिए मच्छरों के प्रजनन पर अंकुश लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

 

स्वच्छता और नागरिक सहयोग पर जोर

 

नगरपालिका के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कूलर, गमले, टायर या किसी भी स्थान पर जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें, क्योंकि डेंगू के मच्छर साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं।

पशुपालकों से भी अपील

  दीक्षित ने पशुपालकों से भी अनुरोध किया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर पशु न बांधें और उनके द्वारा फैलाई जाने वाली गंदगी की सफाई स्वयं करें। उन्होंने कहा, शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए हर नागरिक का सहयोग जरूरी है।

शिकायतों के लिए संपर्क करें

नागरिकों से कहा गया है कि यदि किसी स्थान पर जलभराव या मच्छरों का प्रकोप दिखे, तो वे नगरपालिका कार्यालय या अपने स्थानीय सभासद को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

 

– BHARAT NEWS TODAY (CMD)

 मोहम्मद इरफान 8171441184

 

स्वच्छ इटावा, स्वस्थ इटावा के संकल्प को साकार करने के लिए नगरपालिका और नागरिक मिलकर काम करें।

 

#डेंगू_मुक्त_इटावा #स्वच्छ_भारत_मिशन #नगरपालिका_इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर