Explore

Search

February 15, 2026 2:24 am

तेजी से पैर पसार रही गर्मी:यूपी के इस जिलों में रहने वाले हो जाओ सावधान,पड़ने वाली है भयानक गर्मी,जारी हुआ अलर्ट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में गर्मी ने समय से पहले ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।अप्रैल महीने की शुरुआत में ही सूरज ने अपनी तपिश से आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।खासकर पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के जिलों में लोगों को आने वाले दिनों में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।राजधानी लखनऊ समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसमें और वृद्धि के आसार हैं।

 

तापमान का चढ़ा ग्राफ,41.4 डिग्री तक पहुंचा पारा

 

रविवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया,जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।वाराणसी,बलिया,फतेहपुर,सुल्तानपुर,अयोध्या, झांसी और हमीरपुर जिलों में भी रविवार को पारा 40 के पार पहुंच गया। गर्म हवाएं,सूखा वातावरण और तीखी धूप ने लोगों को दिनभर घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया।

 

इन जिलों में अगले दो दिनों रहेगा लू का प्रकोप

 

मौसम विभाग ने 8 और 9 अप्रैल के लिए यूपी के इन जिलों में लू की चेतावनी जारी की है,इसमें गाजियाबाद,हापुड़, गौतमबुद्धनगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,हाथरस,आगरा, फिरोजाबाद।इन जिलों में दिन के समय अत्यधिक गर्म हवाएं चलेंगी,जिससे लू लगने का खतरा बढ़ जाएगा।खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

लखनऊ में घरों में दुबकने को मजबूर लोग

 

राजधानी लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में अगले दो दिन मौसम में कोई राहत नहीं है। 8 अप्रैल के बाद हल्के बदलाव के संकेत जरूर हैं,लेकिन फिलहाल गर्मी में राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

 

अस्पतालों और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश

 

लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला प्रशासन,चिकित्सा विभाग और आपदा प्रबंधन इकाइयों को सतर्क कर दिया है।सीएम ने निर्देश दिए गए हैं कि सभी सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से जुड़ी दवाओं और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।पशु आश्रय स्थलों पर जानवरों के लिए छाया,पानी और पर्याप्त भोजन की व्यवस्था हो,ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर लू से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार और जल आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर