Explore

Search

February 17, 2026 5:18 am

12 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव होंगे मुख्य अतिथि

इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महेवा ब्लॉक परिसर में 12 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी के साथ ब्लॉक में पीडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन भी होगा।

मीडिया से बात करते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 अप्रैल को अपने गृह जनपद आने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा। वक्फ संपत्ति बिल को लेकर सांसद श्री दोहरे ने केंद्र सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह बिल मुस्लिम समाज के अधिकारों का हनन करता है। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करेगी। श्री दोहरे ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे देश को आर्थिक नुकसान होगा। आगरा में राज्यसभा सांसद के घर पर हुए हमले को उन्होंने कानून व्यवस्था की गंभीर चूक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस और कर्णी सेना का काम देश मे नफरत फैलाना है लेकिन समाजवादी पार्टी नफरत फैलाने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्लू ने कहा कि 12 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ब्लाक परिसर महेवा में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। पार्टी के समस्त नेताओं और कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लें। प्रेसवार्ता में पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उमेश राजपूत डुल्ले, आदित्य गोविंद यादव, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष फरहान शकील, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर