Explore

Search

February 17, 2026 2:46 am

यूपी में अब घुसने से पहले थर्राएंगे आतंकी,एसटीएफ के पास होगी वो राइफल जिससे मारा गया था ओसामा,योगी सरकार ने जारी किया बजट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हाल के दिनों में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यूपी की कानून व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए यूपी पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करने जा रही हैं।योगी सरकार ने एसटीएफ को पांच हज़ार अत्याधुनिक हथियार खरीदने का बजट जारी कर दिया है।गृह विभाग ने एसटीएफ को 9 एमएम की तीन हज़ार पिस्टल, 5.56 एमएम की दो हज़ार रायफल खरीदने की मंजूरी दी है।पिस्टल खरीदने के लिए 8.36 करोड़ रुपए और रायफल खरीदने के लिए 18.62 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।एसटीएफ को 330 असॉल्ट रायफल खरीदने की भी मंजूरी दी गई।

 

बता दें कि यूपी एसटीएफ आतंकियों और अपराधियों के एनकाउंटर में 9 एमएम पिस्टल का इस्तेमाल करती है,इससे पहले जो 9 एमएम की पिस्टल हुआ करती थी वह काले रंग का हुआ करती थी,लेकिन इतनी ज्यादा मॉडर्न नहीं थी।अब जो 9 एमएम की पिस्टल यूपी एसटीएफ इस्तेमाल करने जा रही है वह काफी माॅर्डर्न है,एक साथ 19 गोलियां फायर हो सकती हैं,निशाना सटीक लगाने के लिए लाल रंग की रेज निकलती है, 9 एमएम के पिस्टल में साइलेंसर भी लगा हुआ है,जिससे कि जब गोली चलेगी तो आवाज नहीं आएगी।

मिली जानकारी के अनुसार 9 एमएम पिस्टल के लिए 15.50 लाख और 5.56एम‌एम राइफल के लिए 20 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे।इसके अलावा अन्य हथियारों के लिए भी 4 लाख कारतूसों की व्यवस्था होगी।इन हथियारों से जहां पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मजबूत होंगी वहीं कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था को लेकर काम कर रही है।यही वजह है कि यूपी पुलिस में बड़ी संख्या में भर्ती भी हुई और आगे भी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर