Explore

Search

February 17, 2026 5:19 am

बरहीपुरा जैन मंदिर से आदिनाथ भगवान की निकाली गई पालकी यात्रा

इटावा-शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बरहीपुरा मे प्रथम तीर्थकर श्री आदिनाथ स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया सर्वप्रथम सुबह श्री आदिनाथ भगवान की पालकी यात्रा निकाली गयी

पालकी यात्रा में मनोहारी प्राचीन आदिनाथ भगवान की दिव्य प्रतिमा को पालकी में बिठाकर नगर भ्रमण हुआ बरहीपुरा से लालपुरा रंगलाल चौराहे ,राजागंज चौराहे होते सराय शेख मंदिर होते हुऐ मंदिर जी पहुंची इस दौरान सैकड़ो की तादाद में जैनधर्मं अनुयायी ने पीत वस्त्र धारण कर बारी-बारी से पालकी को अपने कंधों पर ढोल की थाप पर थिरकते हुए चल रहे थे एवं महिलाएं पीली साड़ी में भगवान के जन्मोत्सव के भजनों का गायन करती दिखी,और बच्चे भगवान के जयकारे लगा रहे थे श्रीजी आरती के साथ भव्य आगवानी की गई। पालकी यात्रा पश्चात श्री जी का जन्म कल्याणक पर अभिषेक दिव्य शांति धारा एंव पूजन किया गया

संध्या के समय पालना झूला कार्यक्रम आरती भक्ति भजन व आदिनाथ भगवान के जीवन से सम्बंधित कार्यक्रम संपन्न हुआ

भगवान ऋषभ देव, जैन धर्म के आदि प्रवर्तक हैं, जिन्होंने जीवन जीने की कला सिखाई, करोड़ करोड़ वर्ष पूर्व, अयोध्या में जन्म हुआ, आयु 84 लाख पूर्व थी, लंबाई 3000 फुट की थी। इन्हीं के ज्येष्ठ पुत्र भरत के नाम से इस देश का नाम भारत पढ़ा।

इस दौरान महेन्द्र कुमार जैन मनोज जैन जिनेन्द्र जैन रवि जैन दिलीप जैन अनूप जैन महावीर जैन संजू जैन चिंटू जैन संजू जैन निकल जैन बरहीपुरा मंदिर कमेटी व सकल दिगंबर जैन समाज के साथ महिला मंडल समस्त पुजारियों का विशेष सहयोग रहा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर