Explore

Search

February 17, 2026 5:17 am

दरगाह भोलन सैय्यद पर रोजा अफ्तार में सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया, अमन और चैन की दुआ की

इटावा। दरगाह भोलन सैय्यद पर 21वें रोजे के मौके पर रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी वर्ग और धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ अदा की गई और सभी रोजेदारों ने देश में शांति, अमन और चैन के लिए दुआ की। इसके बाद सभी ने एक साथ मिलकर भोजन किया, जो साम्प्रदायिक सौहार्द और एकता का प्रतीक था।

 

इस आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा अफ्तार किया और इस दौरान सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने देश की तरक्की और शांति के लिए प्रार्थना की।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी धर्मों के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के हिस्सा लिया, जो समाज में सद्भाव और सहिष्णुता का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। दरगाह के प्रबंधकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं और यह संदेश देते हैं कि सभी धर्मों के लोग एक साथ मिलकर रह सकते हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर