Explore

Search

February 17, 2026 5:16 am

दरगाह अब्दुल हसन शाह वारसी में मुकम्मल हुआ कुराने पाक- रोजा अफ्तार में सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया

इटावा। हर साल की तरह इस साल भी दरगाह हजरत अबुल हसन शाह वारसी में 21 वे रोजे को रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सभी धर्म वर्ग के लोगों ने बड़ी तादाद में भाग लिया।

रोजा अफ्तार से पूर्व मौला अली शेरे खुदा की शहादत के मौके पर दरगाह हजरत अब्दुल हसन शाह वारसी के सेक्रेटरी हसनैन वारसी ने कलाम पेश किया। रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज वाजमात अदा की गई जिसकी इमामत हाफिज दिलबर ने की वही रात में हाफिज मशकूर आलम ने कलाम ए पाक मुकम्मल किया। इस मौके पर मीलादे मुस्तफा की महफिल हुई जिसमें अहमद और अज़हर ने कलाम पेश किया। मौलाना जाहिद रज़ा ने देश में अमन और चैन के लिए दुआ की दुआ के बाद सभी लोगों को तबरूक (प्रसाद) तकसीम किया गया। इस मौके पर दानिश वारसी, गफ्फार वारसी, इमरान वारसी, जलील वारसी, रईस वारसी, चौधरी मुमताज, इन्तिज़ार अहमद खान, जुगनू खान, सलाम वारसी, शहजाद वारसी अकमल खान, भोला वारसी अनवर वारसी, मेराज अली हयात वारसी, फरीद वारसी, आदिल वारसी आदि लोगों ने शिरकत की।

 

फोटो- हाफिज मशकूर आलम का स्वागत करते लोग।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर