इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर किया जा रहा है। इस्लामिया इंटर कालेज में पांचवे दिन तक 80 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।
इस्लामियां इंटर कालेज को हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, यहां पांचवें दिन करीब 80 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित समय से पूर्व कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस्लामियां कालेज मूल्यांकन केंद्र उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए 350 परीक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद ने बताया कि केंद्र पर गणित, कला, सामाजिक विषय, हिंदी आदि विषय की 82 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है और सभी शिक्षक पूरी निष्पक्षता से मूल्यांकन कार्य को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को इस्लामियां कालेज मूल्यांकन केंद्र का पर्यवेक्षक पूरन सिंह पाल, उप नियंत्रक प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद, सह उप नियंत्रक मोहम्मद जावेद खान ने मूल्यांकन का कक्ष में जाकर निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त पाई। मूल्यांकन में इस्लामिया कालेज के शिक्षक डा. कुश चतुर्वेदी, नाजिश इकबाल, शाहिद अख़्तर, उमेर आदिल, इमरान अंसारी आदि का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
फोटो- मूल्यांकन का निरीक्षण करते पर्यवेक्षक पूरन सिंह पाल व प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद।









