Explore

Search

February 17, 2026 2:45 am

इटावा पुलिस का बड़ा कारनामा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 02 नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

जनपद इटावा, 23.03.2025 पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यक्षमता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा 02 नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। यह सफलता एसएसपी इटावा के निर्देशन में पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण का नतीजा है।

  घटना का सारांश

10.10.2024 को थाना बकेवर में वादी राजवीर पुत्र जगन्नाथ, निवासी ग्राम नगला कले, ने सूचना दी कि उनके 02 नाबालिग बालक घर से बिना कुछ बताए कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाशी के बाद भी बच्चे नहीं मिले। इस पर तत्काल थाना बकेवर में मु0अ0सं0 299/2024 धारा 137(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना बकेवर से बच्चों की बरामदगी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। विवेचक निरी0 दिवाकर प्रसाद सरोज, प्रभारी थाना एएचटी, की अगुवाई में टीम ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अथक प्रयास किए।

 

बच्चों की बरामदगी

पुलिस टीम ने गहन जांच और तलाशी के बाद बच्चों को सकुशल बरामद किया। बच्चों से पूछताछ में पता चला कि वे माता द्वारा डांट पड़ने के बाद नाराज होकर घर से निकल गए थे। उन्होंने इटावा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और कोलकाता में अपनी मौसी के यहां जाने का इरादा किया था।

 

परिजनों की खुशी और पुलिस की प्रशंसा

बच्चों को चॉकलेट देकर उनके परिजनों को सौंपा गया। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने इटावा पुलिस और एसएसपी इटावा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद दिया।

 

पुलिस टीम

– निरी0 दिवाकर प्रसाद सरोज, प्रभारी थाना एएचटी

– उ0नि0 मन्जीत दयाल

– का0 अजीत सिंह

– का0 रूद्र प्रताप सिंह

– का0 राघवेन्द्र

 

इस सफल अभियान ने इटावा पुलिस की प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण को एक बार फिर साबित किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गुमशुदा या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर