Explore

Search

February 15, 2026 6:24 am

श्यामल सेवा समिति ने आयोजित किया होली मिलन होली मिलन समारोह में उपस्थित सदर विधायक व अन्य महिलाएं

इटावा। श्यामल सेवा समिति की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने होली के गीत व बॉलीबुड संगीत के बीच कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। होली गीतों के साथ ही सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल की डाइटीशियन पल्लवी दुबे व अर्बन आंगनबाड़ी मंजू को सम्मानित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महिलाओं में आत्मनिर्भरता आती है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता करके वह अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन कर सकती हैं। समिति की अध्यक्ष श्यामला पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, सचिव स्नेह पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर