इटावा। सैफई मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) का वैदपुरा में जोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा इटावा जिला अध्यक्ष पद पर कर्मठ, लगनशील जुझारू नेता अरुण कुमार गुप्ता एवं उनके साथ भाजपा जिला पदाधिकारी रजत चौधरी, अजय यादव रेयुजा, जितेंद्र गौर आदि भाजपा नेताओं का स्वागत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय चौहान एवं शिवकुमार यादव, विक्रांत गौर, आनंद गुप्ता, संजीव शर्मा, धर्मेंद्र यादव, गोलू गुप्ता आदि भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने वैदपुरा में डोल नगाड़ों के साथ पुष्प बरसा कर माल्यार्पण किया एवं शुभकामनाएं देते हुए जय श्री राम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए |
फोटो- भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते नेता।









