Explore

Search

February 17, 2026 5:17 am

हालांकि पुलिस ने बच्चों के साथ मनाई होली, गुलाल और पिचकारी से रंग डाला 

जनपद इटावा होली के पावन पर्व के अवसर पर 14 मार्च 2025 को थाना भरेह पुलिस ने बच्चों के साथ मिलकर होली का त्योहार धूमधाम से मनाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष भरेह प्रीति सेंगर ने पुलिस बल के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के बच्चों के साथ होली खेली और उन्हें गुलाल, पिचकारी, मिठाई और बिस्किट वितरित किए।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की और उन्हें होली के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। साथ ही, ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली का पर्व मनाएं। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि समाज के साथ जुड़कर त्योहारों की खुशियां बांटना भी है।

इस पहल से ग्रामवासियों और बच्चों ने खुशी जताई और पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर होली मनाने का अनुभव बहुत ही खास रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और पुलिस के बीच की दूरी को कम करते हैं और आपसी विश्वास को मजबूत बनाते हैं।

 

थाना भरेह पुलिस की यह पहल जनपद इटावा में त्योहारों के दौरान सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर