Explore

Search

February 17, 2026 5:17 am

इटावा में आगामी त्योहारों के लिए फ्लैग मार्च: शांति एवं सुरक्षा का संदेश

जनपद इटावा आगामी त्योहारों होलिका दहन/होलिका रंगोत्सव, रमजान, ईद उल फितर एवं जनपदीय कानून एव सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11.03.2025 को जिलाधिकारी इटावा अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। 

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक एवं प्रेमभाव से मनाने की अपील की। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को माहौल खराब करने, शांति व्यवस्था बिगाड़ने तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी भरथना, क्षेत्राधिकारी भरथना एवं पुलिस तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था

– ड्रोन कैमरे के माध्यम से क्षेत्रों की सतत निगरानी की जा रही है।

– पुलिस बल को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

संदेश

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने जनता से आग्रह किया कि वे त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अराजकता से बचें। साथ ही, किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर