इटावा। सिटी पब्लिक स्कूल, ब्रह्म नगर, इटावा। द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं कंप्यूटर लैब का उद्घाटन फीता काट कर प्रमुख समाजसेवी “डॉ हरीशंकर पटेल” -राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अपना (दल) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इन्जी० राजेश वर्मा (सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता – जल शक्ति) ने की
उदघाट्न समारोह को संबोधित करते हुए डॉ हरीशंकर पटेल – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , अपना दल (एस) ने स्कूल की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिभावक अपने आसपास शैक्षिक वातावरण तैयार करें ।अपने बच्चों को आधुनिक तंत्र मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित करे तभी होगी शिक्षा पूरी ,साथ ही अपनी पारिवारिक व बौद्धिक वातावरण से परिचित कराए।उनके साथ समय बिताए जिससे उनका बौद्धिक हो सके।
इंन्जी० राजेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से देश की ज्वलंत विषय का प्रदर्शन किया हैं। विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्रों का बौद्धिक वातावरण तैयार किया जाता हैं।
प्रबंधक दीप बिसारिया ने संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर लैब व विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुएं कहा कि विद्यालय छात्रों को आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से अध्यापन कार्य के लिए कंप्यूटर लैब में शिक्षा प्राप्त कराई जाएगी जिससे छात्रों के प्रश्नों को सरल किया जा सकेगा।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्रों ने सोलर पैनल,जल संरक्षण और स्वास्थ्य पर्यावरण के स्वचालित रूप का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय सभी छात्रों को मुख्य अतिथि डा० हरीशंकर पटेल जी के कर कमलों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक कु. दीक्षा , कु.मुस्कान, कु.स्वेता, कु. श्रृष्टि,श्री संदीप कुमार,श्री अनिल मिश्रा, संचालन श्री दिव्यांश बिसारिया द्वारा किया गया।









