Explore

Search

February 15, 2026 1:25 pm

महिलाएं ही समाज की असल पुरोधा हैं- डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा

नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स इटावा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि डॉ0 नमिता तिवारी (प्रधानाचार्या जे.एस.के.जी. पॉलीटेकनिक, इटावा), सम्मानित अतिथि श्रीमती पूनम शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा तथा समस्त महिला शिक्षिकाओं ने माता सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

तत्पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि तथा विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाओं का बुके देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने अभिभाषण में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष 08 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उन महिलाओं की प्रशंसा करने का दिन है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। उन्होनें कहा कि कई लोगों के लिए महिलाओं की उपयोगिता सिर्फ घरेलू कामों तक ही सीमित है, परन्तु इसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होने भारत की प्रथम महिला श्रीमती द्रोपदी मूर्मू तथा अन्य विदूशी महिलाओं के संघर्ष और सफलता को उदाहरण स्वरूप छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया

आयोजन को प्रभावशाली बनाने के लिये महिला शिक्षिकाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पिक दा प्रोप गेम में श्रीमती सीमा मिश्रा एवं भाषण प्रतियोगिता में श्रीमती समीक्षा पाठक विजयी रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कई वर्षां से कार्यरत एवं समर्पित शिक्षिकाओं श्रीमती वन्दना रावत एवं श्रीमती गौरी अग्निहोत्री का विशेष सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ0 नमिता तिवारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सभी महिलाओं को आत्म सम्मान महसूस कराने और क्षमता के अनुसार लक्ष्यां को प्राप्त करने के बारे में है। शांति, न्याय, समानता और विकास के अपने संघर्ष को याद करने के लिए देशभर की महिलाएं विभिन्न सांस्कृतिक और जातीय समूह के सभी सीमाओं को पार करती हैं। महिला दिवस समाज को यह अहसास दिलाने के बारे में है कि प्रत्येक व्यक्ति को अलग तरीके से काम करना होगा और समाज को बेहतर भविष्य की ओर बदलना होगा।

अन्त में डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा तथा पूनम शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ0 नमिता तिवारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती उरूसा रिज़वान, स्कूल कोर्डिनेटर, सी0सी0ए0 इंचार्ज ऋतु कनौजिया एच.आर. तृप्ती सक्सेना आदि का विशेष योगदान रहा।

डॉ0 धर्मेन्द्र शर्मा

प्रधानाचार्य नारायन कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स मोबाः 9412241100

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर