इटावा। रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।
रोजेदारों और मुसलमानों ने रमजान के पहले जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की। शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद कचहरी, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अड़ाड़ स्टेशन रोड सहित अनेक मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समुदाय की घटिया अज़मत अली स्थित मस्जिद पंजतनी में खुशनुमा माहौल में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा हुई। शाम को मस्जिद पंजतनी इटावा में शारिक सग़ीर शानू की ओर से रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें रोजेदारो ने भाग लिया इसके बाद मस्जिद में कुरान की तिलावत की गई। मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा, अल्हाज़ कमर अब्बास नकवी करबलाई, हाजी अरशद मरगूब, राहत अक़ील, शावेज़ नक़वी, कौमी तहफ्फुज कमेटी के संस्थापक खादिम अब्बास, तनवीर हसन, सलीम रज़ा, मो. मियां, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, हाजी गुड्डू मंसूरी, रिज़वान अहमद एड., प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद, मुशीर हैदर, इस्लाम हिन्द पार्टी के जिलाध्यक्ष तस्लीम मंसूरी एड., मोनू बशीर, शारिक सग़ीर शानू, कासिम अंसारी, सहित नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन की दुआ की।रमज़ान के पहले जुमे की नमाज में खुतबा देते मौलाना अनवारुल हसन जैदी ।









