Explore

Search

February 17, 2026 6:40 am

महिला को जान से मारने की नियत से फ़ायर करने बाले को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

इटावा पुलिस 02.03.2025 जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर 01 महिला को घायल करने वाले 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर किये गये बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के कुशल नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

01.03.2025 को वादी नीरज कुमार पुत्र पंचीलाल निवासी नगला केशो थाना जसवंतनगर जनपद इटावा द्वारा थाना जसवंतनगर पर तहरीर दी गयी कि 25.02.2025 वादी की रुचिन तथा उसका भाई रोहित पुत्रगण कलक्टर सिंह निवासी गुलाबवाडी थाना जसवन्तनगर के साथ गुलाबवाडी में बैठकर शराब पीते समय आपस मे कहासुनी एवं मारपीट हो गयी थी, जिसको लेकर रुचिन व रोहित उपरोक्त ने वादी को देख लेने व जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी सूचना मैने पुलिस को नही दी । 28.02.2025 की रात्रि समय करीब 10.00 बजे रुचिन व रोहित मोटरसाइकिल से मेरे गांव नगला केशो आये और मेरे घर के सामने आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिससे 01 गोली मेरी पत्नी के सिर पर लगी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी । तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0- 57/25 धारा 115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 01.03.2025 को थाना जसवन्तनगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 57/25 से संबंधित 01 अभियुक्त रोहित पुत्र कलक्टर सिंह को बस अड्डा से समय रात्रि समय 23.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की तो अभियुक्त रोहित पुत्र कलेक्टर सिंह ने बताया कि 25.02.2025 को मैं और मेरा भाई रुचिन व नीरज तीनों बैठकर गुलाबवाडी मे शराब पी रहे थे । इसी दौरान नीरज से हम दोनो भाईयों की कहासुनी व मारपीट हो गयी थी,उसी दिन हम दोनो भाइयो ने नीरज को देख लेने व जान से मारने की धमकी दी थी । दिनांक 28.02.2025 को हम दोनो नीरज से हुयी कहासुनी व झगडा का बदला लेने हेतु ग्राम नगला केशो नीरज के घर पर गये तथा अपने अपने तमन्चे से जान से मारने के उद्देश्य से नीरज के घर पर फायर किये । जिस पर नीरज की पत्नी को गोली लग गयी तथा हम लोग मौके से भाग गये थे ।

घटना मे प्रयुक्त बरामद तमंचे के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि फायरिंग की उक्त तमन्चा मैने जमुनाबाग से बलरई जाने वाले मार्ग पर सडक के किनारे झाडियों में छुपा दिया है । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशांदेही पर जमुनाबाग से बलरई जाने वाले मार्ग पर सडक के किनारे झाडियों से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, , 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया ।

 

 

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 57/25 धारा 115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस बढोत्तरी धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रोहित पुत्र कलक्टर सिंह निवासी गुलाबबाडी थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा उम्र 21 वर्ष ।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 57/25 धारा 115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

 

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रोहित पुत्र कलक्टर सिंह

1. मु0अ0सं0 506/2016 धारा 147/148/149/336/352/504/506 भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 168/2016 धारा 323,504,506 भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 158/2017 धारा 147,148,149,307,427 भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 07/2018 धारा 147,147,148,148,149,149,307,307,308,308,323,34,34,427,504, 506 भादवि व 3(2)(v), 3(2)(v) SC ST ACT थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

5. मु0अ0सं0 204/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

6. मु0अ0सं0 413/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

7. मु0अ0सं0 47/2020 धारा 323,504,506 भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

8. मु0अ0सं0 410/2020 धारा 354(ख),504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

9. मु0अ0सं0 201/2021 धारा 323,452,504,506 भादवि थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

10 मु0अ0सं0 57/25 धारा 115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

बरामदगी

1. 01 तमंचा 315 बोर ।

2. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

3. 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

 

पुलिस टीम- निरी0 रामसहाय सिंह प्रभारी थाना जसवंतनगर, उ0नि0 आशीष कुमार, का0 गौतम सिंह, का0 देवेश प्रताप सिंह, का0 आशीष सहरावत ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर