Explore

Search

February 17, 2026 10:24 am

संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा – मकसूदपुरा में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इटावा। मोहल्ला मकसूदपुरा में युवा नेता माहिर अंसारी के संयोजन मे पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता मुन्ना खालिद की अध्यक्षता में हुआ।

बैठक में पूर्व सपा शहर अध्यक्ष नफीसुल हसन अंसारी, सपा शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, सभासद सचिन कठेरिया, प्रवीन कुशवाहा, पूर्व सभासद हरि गुप्ता, प्रदीप सोनी, मनोज राणा, अवधेश सविता, गोरखनाथ वर्मा, राजपाल यादव, माहिर अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने मुसलमानों और बुनकरों के रोजगार छीन लिए। बुनकर समाज बहुत परेशान है। मुस्लिम समाज को सबसे ज्यादा सताया जा रहा है। इसीलिए यूपी में पीडीए के सहयोग से सपा की सरकार बनाने का काम करें। पीडीए से 70 प्रतिशत लोग जुड़े हैं। सपा सरकार में 350 रुपये का गैस सिलेंडर मिलता था आज 900 रुपये का मिल रहा है। मोदी सरकार हमारे बुरे दिन लौटा दी हमे ऐसे अच्छे दिन नहीं चाहिए जिसमें लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हों।

पीडीए ने चुनाव में अपनी ताकत दिखा दी अगर भाजपा बेईमानी न करती तो दिल्ली में पीडीए की ही सरकार बनती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा गरीबों, मजलूमों, किसानों, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के हकों की लड़ाई लड़ी है। पीडीए जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक भाजपा के असली चेहरे को बेनकाब करने और सपा की जनहितकारी नीतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज देश में संविधान की लड़ाई लड़ रहे हैं। पीडीए की बैठक में रिजवान कुरैशी, अनीस चौधरी, जैनुल आब्दीन, आरिफ अंसारी, रज़ी अंसारी, एजाद बाबा, शावेज़ नक़वी, अनवार, राजीव चंदेल सहित मकसूदपुरा वार्ड के लोगों ने भाग लिया।संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन ने किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर