Explore

Search

February 17, 2026 7:57 am

01 गाँजा तस्कर को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया,

इटावा पुलिस 28.02.2025 अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 गाँजा तस्कर को इटावा पुलिस ने  मुठभेड़ में किया गिरफ्तार कब्जे से कुल 2.800 किग्रा गाँजा (अनुमानित कीमत 50,000/- रूपये) तथा 01 तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 मोबाइल फोन किये गये बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना फ्रेण्डस कालोनी पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।

घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

आगामी त्योहार व जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में 27/28.02.2025 रात्रि को थाना फ्रेंण्डस कालोनी पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत दतावली नहर पुल के किनारे लोकासाई की तरफ भ्रमणशील थी । इसी दौरान दतावली नहर पुल से आगे नहर से निकलने वाली बम्बिया के पास 01 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हाथ में थैला लिये बम्बिया पर पटरी किनारे दिखायी दिया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को टोका गया तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त के बांये पैर पर लगी जिसे घायल अवस्था मे दतावली नहर पुल के पास बम्बिया से समय 04.05 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्त दिग्विजय सिंह उर्फ हैप्पी भदौरिया के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 एण्ड्रायड फोन, 01 कीपैड फोन तथा 01 थैला (जिसके अन्दर से 02.800 किलोग्राम गाँजा ) बरामद किया गया । बरामद गाँजे के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वह राहगीरों को गाँजा बेचकर धनलाभ अर्जित करता हैं । तथा तमंचा व जिंदा कारतूस अपराध कारित करने के उद्देश्य से पास रखता हुँ ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फ्रेण्डस कालोनी पर मु0अ0सं0 59/2025 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।

दिग्विजय सिंह उर्फ हैप्पी भदौरिया पुत्र एमपी सिह भदौरिया एक दबंग/मनबढ़ किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध छेड़छाड़, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी से संबंधित आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है ।

28.02.2025 को वादी शिवशरण गुप्ता पुत्र स्व0 उमाशंकर गुप्ता (लोहा व्यापारी) निवासी फर्रुखाबाद फाटक के पास अशोकनगर जनपद इटावा ने थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर तहरीर दी कि अभियुक्त दिग्विजय सिंह भदौरिया उर्फ हैप्पी भदौरिया पुत्र डा० एम०पी० सिंह भदौरिया वादी से आये दिन रंगदारी मांगना एवं जान से मारने की धमकी देता रहता है जिसके संबंध मे थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 60/25 धारा 308(5)/351(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. दिग्विजय सिंह उर्फ हैप्पी भदौरिया पुत्र एमपी सिह भदौरिया निवासी अशोक नगर फर्रुखाबाद फाटक के पास थाना फ्रेण्डस कालोनी इटावा उम्र 35 वर्ष

बरामदगी

1. 2.800 किग्रा गांजा ।

2. 01 अबैध तमंचा 315 बोर

3. 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर

4. 02 खोखा कारतूस 315 बोर

5. 02 एण्ड्रायड फोन

6. 01 कीपैड फोन

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 59/2025 धारा 109 बीएनएस व धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 60/25 धारा 308(5)/351(2)/352 बीएनएस थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त दिग्विजय सिंह उर्फ हैप्पी भदौरिया

1. मु0अ0सं0 74/23 धारा 354/504/506 भादवि थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 92/23 धारा 323/354/436/452/504/506/507 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सिविल लाइन जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 263/24 धारा 308(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 358/24 धारा 281/115(2)/352 बीएनएस थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

5. मु0अ0सं0 25/25 धारा 115(2)/351(2)/324(4) बीएनएस थाना फ्रेण्डस कालोनी जनपद इटावा

6. मु0अ0सं0 59/2025 धारा 109 बीएनएस, धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा।

7. मु0अ0सं0 60/25 धारा 308(5)/351(2)/352 बीएनएस थाना फ्रेंण्डस कालोनी जनपद इटावा।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष फ्रेंण्डस कालोनी अमित कुमार मिश्र, व0उ0नि0 सन्त कुमार, उ0नि0 अरविन्द कुमार, उ0नि0 नितिन कुमार, का0 मनोज कुमार ,का0 विक्रान्त ,का0 सुमित कुमार, चालक का0 शशिकान्त ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर