Explore

Search

February 17, 2026 7:57 am

मथुरा से थ्रेसर लेकर जौनपुर जा रहे ट्रैक्टर में मिनी बस पीछे से जा घुसी

बकेवर। मथुरा से थ्रेसर लेकर जौनपुर जा रहे ट्रैक्टर में मिनी बस ढावा के पास शुक्रवार की सुबह पीछे से जा घुसी जिससे बस में बैठी चार सवारियो को मामूली चोटे आयी वही 28बर्षीय थ्रेसर मालिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने सभी घायल को इलाज के लिए 50शैय्या अस्पताल भिजवाया।

मथुरा जनपद के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला खीरी निवासी ट्रैक्टर चालक राज कुमार ने बताया वह गुरूवार की शाम जौनपुर जनपद के ग्राम बदलापुर निवासी आलोक यादव जनपद मथुरा से थ्रेसर खरीद कर जौनपुर ले जा रहे थे शुक्रवार की सुबह जैसे ही उनका ट्रैक्टर बकेवर थाना क्षेत्र के एन एच 19 पर एक ढावा के सामने पहुँचा कि तभी दिल्ली से सवारियाँ भरकर कानपुर की ओर जा रही एक मिनी बस थ्रेसर में पीछे से जा घुसी जिससे थ्रेसर और ट्रैक्टर पलट गया और ट्रैक्टर पर बैठे 28बर्षीय आलोक कुमार पुत्र राम स्वरूप की दब जाने मौके पर ही मौत हो गई। जब कि मिनी बस में बैठे 31वर्षीय चिन्टू,32वर्षीय रिया,55वर्षीय रानी निवासीगण तिलक नगर नई दिल्ली को मामूली चोटे आयी। घटना की सूचना प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेंद्र सिंह राठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे और मामली घायलो को एम्बुलेंस बुलाकर इलाज के लिए 50शैय्या अस्पताल बकेवर भिजवाया जब कि 28बर्षीय आलोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर