Explore

Search

February 17, 2026 7:56 am

चोरी/छिनैती करने वाले 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

इटावा पुलिस 27.02.2025 चोरी/छिनैती की घटनायें कारित करने वाले 01 अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 5,000/- रुपये, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा निशांदेही पर 01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की गयी बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई इटावा के कुशल नेतृत्व में थाना सैफई पुलिस द्वारा गयी कार्यवाही ।

घटना /गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, वाँछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सैफई पहुप सिंह के नेतृत्व में 27.02.2025 को थाना सैफई पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत हरचन्दपुरा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान नगला बिहारी की तरफ से 01 मोटरसाइकिल आती दिखायी दी । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, तो मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़कर भागने लगे जिससे मोटरसाइकिल असंतुलित होने पर पीछे बैठा 01 व्यक्ति गिर गया तथा खेतों की तरफ भागने लगा । जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये 01 व्यक्ति को आवश्यक बल प्रयोग करते हुये नगला केहरी जाने वाले रास्ते से समय 08:05 बजे गिरफ्तार किया गया तथा मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया परन्तु वह भागने मे सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।

पुलिस पूछताछ

पकड़े गये व्यक्ति से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्त रोहित पुत्र जयपाल के कब्जे से 5,000/- रुपये, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुये । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने 02 घटनाओं का कारित करना स्वीकार किया गया ।

1. दिनांक 22.02.2025 को वह और उसका साथी परासना गांव से थोड़ा आगे टिमरुआ की तरफ एक महिला से उसका पर्स छीन कर भाग गये थे तथा पर्स से मिले 10,000/- रुपये आपस मे बराबर बांट लिये थे । मेरे हिस्से मे आये 5,000/- रुपयों मे से 1,000/- रुपये मैने खर्च कर दिये । ( उक्त घटना के संबंध मे थाना सैफई पर मु0अ0सं0 35/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है ।)

2. दिनांक 08/01.2025 अपने साथी के साथ मिलकर 01 दम्पत्ति जोकि नगला बिहारी मोड से सैफई की तरफ जाने वाले रोड पर सैफई की ओर जा रहे थे, उस महिला का पर्स छीनकर भाग गये थे जिससे मिले 01 फोन को राह चलते व्यक्ति को बेचकर प्राप्त रुपयों को आपस मे बांट लिया था । जिनमे से 1,000/- रुपये बचे है शेष रुपये खर्च हो गये है । (उक्त घटना के संबंध मे थाना सैफई पर मु0अ0सं0 02/25 धारा 303(2)/352/317(2) बीएनएस पंजीकृत है । )

 

अभियुक्त ने बताया कि हम लोग राह चलती महिलाओं से उनका पर्स छीन कर भाग जाते है तथा घटना कारित करने के लिये बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल करते है । पुलिस से बचने के लिये मोटरसाइकिल बदल-बदलकर प्रयोग करते है तथा मोटरसाइकिलों को अलग – अलग स्थानों पर खडी रखते है । चोरी/छिनैती की घटनाओं से धनलाभ अर्जित कर रुपये आपस मे बांट लेते है । बरामद तमंचा व कारतूस लोगो को डरानें एवं अपराध कारित करने के उद्देश्य से पास रखते है । अभियुक्त की निशांदेही पर छिनैती की घटना मे प्रयुक्त 01 बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट को ग्राम नगला बहादुर में खण्डहर पडे मकान से बरामद किया गया ।

पुलिस पूछताछ से 02 अभियुक्तों को नाम प्रकाश मे आया है जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सैफई पर मु0अ0सं0 36/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पंजीकृत किया गया एवं मु0अ0सं0 02/25 धारा 303(2)/352 बीएनएस मे धारा 303(2)बीएनएस को धारा 304(2) बीएनएस मे तरमीम करते हुय धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी एवं मु0अ0सं0 35/25 धारा 304(2) बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त

रोहित पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नगला सेवा थाना सैफई जनपद इटावा उम्र 24 वर्ष ।

बरामदगी

1. 01 अवैध तमंचा 315 बोर ।

2. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

3. 4,000/- रुपये । ( मु0अ0सं0 36/25 से संबंधित )

4. 1,000/- रुपये । ( मु0अ0सं0 02/25 से संबंधित )

5. 01 मोटरसाइकिल बजाज पल्सर बिना नंबर प्लेट । ( चोरी/छिनैती की घटना मे प्रयुक्त )

 

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0 36/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैफई जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रोहित पुत्र जयपाल

1. मु0अ0सं0 73/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फ्रेंड्स कॉलोनी जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 02/25 धारा 304(2)/352/317(2) बीएनएस थाना सैफई जनपद इटावा ।

3. मु0अ0सं0 35/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना सैफई जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 36/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सैफई जनपद इटावा ।

 

पुलिस टीम- निरी0 राकेश कुमार शर्मा प्रभारी थाना सैफई, उ0नि0 विवेक कुमार, का0 संदीप कुमार, का0 महेश कुमार मय टीम ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर