Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

इटावा पुलिस ने 1,अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज को गिरफ्तार किया

इटावा पुलिस 25.02.2025 टप्पेबाजी/जेबकतरी की घटना कारित करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय अभियुक्त को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,

कब्जे से 17,700/- रुपये नकद 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो की गयी बरामद ।

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के कुशल नेतृत्व में थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

 25.02.2025 को वादी शिशुपाल सिंह पुत्र साधन सिंह निवासी नगला ताल थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ने थाना जसवंतनगर पर तहरीर दी कि 19.02.2025 को जब वह बकरा मंडी जसवंतनगर से बकरों की बिक्री कर पैदल चलकर प्रभु मैरिज होम के सामने पहुंचा तो 01 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात 02 व्यक्तियों ने लिफ्ट के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, तथा इसी दौरान उसकी जेब काटकर 49,000/- रुपये चोरी कर लिये । तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0- 52/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किय गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 25.02.2025 को थाना जसवंतनगर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि टप्पेबाजी/जेबकतरी की घटना कारित करने वाले 02 व्यक्ति तमंचा लेकर घटना कारित करने की फिराक मे पुराने बस अड्डे पर खड़े है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुये 01 व्यक्ति को पुराने बस स्टैण्ड के पास से समय 13.01 बजे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा मोटरसाइकिल सवार 01 व्यक्ति का पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया परन्तु वह भागने मे सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है ।

पुलिस पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अभियुक्त सोनू गिहार पुत्र सतीश गिहार के कब्जे से 17,700/- रुपये नकद 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो बरामद की गयी ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया कि वह और उसका साथी मिलकर इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया व आस पास के अन्य जनपदों में टप्पेबाजी, जेबकतरी, चोरी व छिनैती करते है । करीब 01 हफ्ते पहले मैने अपने साथी के साथ मिलकर 01 राहगीर को भरोसे मे लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर जेब काट ली थी तथा जेब काटने से मिले 49000/- रुपयों को आपस मे बांट लिया था । हम लोग बैंकों, बस स्टैंड व अन्य स्थानों से व्यक्तियों को लिफ्ट देने के बहाने मोटर साइकिल पर बैठाते है, और उनकी जेब काट लेते है। बरामद तमंचे के बारे में बताया कि लोगो को डराने एवं अपराध कारित करने के उद्देश्य से तमंचा व कारतूस पास रखते है ।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध मे थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 52/25 धारा 303(2) बीएनएस मे धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।

बरामद मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवीएक्ट के तहत सीज किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. सोनू गिहार पुत्र सतीश गिहार निवासी मूल पता एसडीएम कोर्ट के पास गिहार बस्ती थाना भौगांव, जनपद मैनपुरी हाल पता एमडीएम कॉलेज गिहार बस्ती थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद उम्र 40 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 52/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवंतनगर जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 189/16 धारा 392 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

2. मु0अ0सं0 191/16 धारा 392 भादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

3. मु0अ0सं0 287/17 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

4. मु0अ0सं0 137/18 धारा 174 Aभादवि थाना कुरावली जनपद मैनपुरी ।

5. मु0अ0सं0 233/18 धारा 379/411 भादवि थाना छत्ता जनपद आगरा ।

6. मु0अ0सं0 943/18 धारा 379/411 भादवि थाना एत्मातदौला जनपद आगरा ।

7. मु0अ0सं0 948/18 धारा 379/411 भादवि थाना एत्मातदौला जनपद आगरा ।

8. मु0अ0सं0 383/20 धारा 380/457 भादवि थाना भौगाव जनपद मैनपुरी ।

9. मु0अ0सं0 69/21 धारा 379/411 भादवि थाना भौगांव जनपद मैनपुरी ।

10. मु0अ0सं0 73/21 धारा 307 भादवि थाना भौगांव जनपद मैनपुरी ।

11. मु0अ0सं0 74/21 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना भौगांव जनपद मैनपुरी ।

12. मु0अ0सं0 433/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना भौगावं जनपद मैनपुरी ।

13. मु0अ0सं0 70/23 धारा 379/411 भादवि थाना फिरोजाबाद नॉर्थ जनपद फिरोजाबाद ।

14. मु0अ0सं0 723/23 धारा 356/379/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी ।

15. मु0अ0सं0 807/23 धारा 356/379/411भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद मैनपुरी

16. मु0अ0सं0 967/23 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद ।

17. मु0अ0सं0 52/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

 

बरामदगी

1. 17,700/- रुपये नकद ।

2. 01 तमंचा 315 बोर ।

3. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर ।

4. 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

5. 01 मोटरसाइकिल पैशन प्रो ( बिना नम्बर प्लेट के )

 

पुलिस टीम- निरी0 रामसहाय सिंह प्रभारी थाना जसवंतनगर, उ0नि0 राजकुमार, उ0नि0 प्रशान्त कुमार, हे0का0 बेलाल अहमद, का0 अवनीश कुमार ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर