इटावा में राठौर तेली समाज समिति का होली मिलन समारोह एवं मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह की रूपरेखा को लेकर जिला अध्यक्ष विनोद राठौर के आवास पर बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की यह कार्यक्रम 16 मार्च 2025 दिन रविवार को शहर के माया मैरिज पैलेस में संपन्न होगा।
होली मिलन एवं सम्मान समारोह के अतिथि होंगे:-
मुख्य अतिथि- श्री मदन राठौड़ जी सांसद राज्यसभा- राजस्थान
विशिष्ट अतिथि-श्री योगेंद्र कुमार साहू एडीएम झांसी एवं डॉ. रामऔतार राठौर समाजसेवी/ शिक्षाविद् उरई
इस कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जोकि छात्र-छात्राएं 5 मार्च 2025 दिन बुधवार शाम 6:00 बजे तक संपर्क कर लें।
जिला राठौर समाज इटावा इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा संस्कृति और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री विनोद राठौर,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.संतोष राठौर,जिला महामंत्री डॉ संजय सिंह, कोषाध्यक्ष राम मूर्ति राठौर, सुभाष चंद्र राठौर,देवेंद्र किशोर राठौर,रामगोपाल राठौर,सुनील राठौर,कुलदीप राठौर,दिनेश राठौर,अशोक राठौर,धर्मेंद्र राठौर विनोद राठौर,रामप्रकाश राठौर, विपिन राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।









