Explore

Search

February 17, 2026 11:50 am

सीएम ऑफिस में सब बदला,लेकिन केजरीवाल की ये निशानी आ रही है नजर,सीएम रेखा के कदम से आप भी होगी खुश

नई दिल्ली।दिल्ली में रेखा राज आते ही कई बड़े फैसले लिए गए हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गई।पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को 2500 की सम्मान राशि देने का ऐलान कर दिया गया।

 

सीएम रेखा ने लिए कई बड़े फैसले

 

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पर्सनल स्टाफ की सेवाएं भी खत्म कर दी।हालांकि सीएम ऑफिस में केजरीवाल की एक निशानी आज भी नजर आ रही है,जिससे आम आदमी पार्टी भी खुश होगी।

 

केजरीवाल की एक निशानी आ रही है नजर

 

दरअसल मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद जब रेखा गुप्ता ने सचिवालय के ऑफिस में प्रेस वार्ता की तो पीछे दीवार पर बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर पहले की तरह ही नजर आई।ये तस्वीरें अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए लगवाईं थी।

 

केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस पर की थी घोषणा

 

अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस को घोषणा करते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें लगाई जाएंगी। केजरीवाल ने कहा था कि हम किसी भी राजनीतिक नेता की फोटो नहीं लगाएंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर