Explore

Search

February 17, 2026 9:11 am

04 शातिर चोरो को इटावा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

इटावा पुलिस 14.02.2025 चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए इटावा पुलिस द्वारा 04 शातिर चोरो को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से 02 मोटर साइकिल (चोरी की), 01 कपड़ों से भरा बैग, आभूषण, नकद, 01 सीपीयू (H.P) तथा 01 अवैध चाकू व चोरी की घटना में प्रयुक्त उपकरण किये गये बरामद ।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की गयी कार्यवाही ।

घटना का संक्षिप्त विवरण

13.02.2025 को वादी मुहम्मद फुरकान पुत्र बन्ने खां निवासी आकाश नगर रानीबाग थाना कोतवाली जनपद इटावा द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी कि दिनांक 09.02.2025 को वादी अपने परिवार के साथ फिरोजाबाद शादी समारोह में गया था । जब वह अगले दिन वापस आया तो वादी के घर का ताला टूटा था एवं अलमारी में रखे आर्टीफीशियल हार एवं अन्य आभूषण, कपड़े व 01 मोटर साइकिल टीवीएस रेडियॉन अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया । सूचना पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 305(a)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण

जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रामगोपाल शर्मा के नेतृत्व में 13/14.02.2025 की रात्रि को थाना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 09.02.2025 की रात आकाश नगर रानीबाग मे चोरी की घटना कारित करने वाले चोर भोला सैय्यद मजार के पास झाड़ियों में चोरी के सामान का बँटवारा तथा नई चोरी की योजना बना रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 04 व्यक्तियों को भोला सय्यद मजार के पास से समय 21:30 बजे पकड़ लिया गया ।

पुलिस पूछताछ

पकडे गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 अवैध चाकू, 02 चाभी का गुच्छा (जिसमें 12 अदद चाभी हैं), 3,500/- रूपये, 02 प्लास, 01 लोहे का रॉड़, हाथ की 02 कलई सोने की, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 06 बिछिया चांदी की, 01 अंगूठी चादी की, 01 जोड़ी कान के झुमके सोने के, 01 गले का हार सोने का, 01 मंगल सूत्र सोने का, 01 चाँदी का 2000 रूपये का नोट प्लास्टिक लैमिनेशन में, 01 ब्राउन जेन्ट्स पर्स, 03 एलईडी बल्ब, 01 कोट काला कलर, 01 थ्री पीस सूट, 01 कोट क्रीम कलर, 01 ज्वैलरी पर्स (जिसमे 03 आर्टिफ़िशियल मोती की माला, 02 हाथ फूल पीली धातु, 01 नाक की नथ आर्टीफीसियल), 01 लोहे की हथौड़ी, 01 पेंचकस, 01 ज्वैलरी पर्स (जिसमे 02 लेड़ीज अंगूठी आर्टिफ़िशियल), बच्चे की 01 पोछी काला सफेद मोतीदार, 02 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गयी ।

 

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 04 घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया

1. दिनांक 01.05.2022 को हम लोगो नें थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत नुमाइश पंडाल से यामाहा MT-15 मोटरसाइकिल चोरी की थी । उक्त घटना के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 199/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है ।

2. दिनांक 25.11.2024 को हम लोगो ने थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्पोजिट ब्लॉक बड़पुरा इटावा के कमरो का ताला तोड़ कर इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था । उक्त घटना के संबंध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 36/2025 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत है ।

3. दिनांक 01.01.2025 की रात्रि को थाना इकदिल क्षेत्रान्तर्गत उ0प्रा0वि0 बिरारी विद्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे का एलईडी मॉनीटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी किये थे । उक्त घटना के संबंध में थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 41/2025 धारा 305(E) बीएनएस पंजीकृत है ।

4. दिनांक 09.02.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत आकाशनगर रानीबाग के एक घर का ताला तोड़कर अलमारी मे रखे आभूषण एवं मोटर साइकिल चोरी की थी । उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 305(a)/331 बीएनएस पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. भारत सिंह पुत्र उदयपाल निवासी शिवाकालोनी रामनगर थाना फ्रेण्ड़्स कालोनी जनपद इटावा उम्र 47 वर्ष ।

2. गौरव पुत्र लाखन सिह निवासी छपरौला थाना बादलपुर गाजियाबाद हाल निवासी शिवा कालोनी रामनगर थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा उम्र 27 वर्ष ।

3. आसिफ उर्फ तोता पुत्र जमील निवासी गाड़ीपुरा थाना कोतवाली जनपद इटावा उम्र 26 वर्ष ।

4. पिन्टू पुत्र सुरेश बंजारा निवासी रामनगर बुआपुर थाना इकदिल जनपद इटावा उम्र 25 वर्ष ।

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 19/2025 धारा 305(a)/331(4)/313/317(2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

आपराधिक इतिहास

अभियुक्त गौरव पुत्र लाखन सिह

1. मु0अ0सं0 145/21 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना इकदिल जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 93/15 धारा 147/148/149/188/307/332/353/427/504/120बी भादवि थाना चकरनगर जनपद इटावा ।

3. मु0अ0स0 84/16 धारा 120 बी/394/411 भादवि थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 88/16 अन्तर्गत धारा 307 भादवि थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

5. मु0अ0स0 92/16 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

6. मु0अ0सं0 93/16 धारा 41 सीआरपीसी व 411/413 भादवि थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

7. मु0अ0स0 223/19 धारा 411/413/419/420 भादवि थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

8. मु0अ0सं0 298/16 धारा 3(1) गैगस्टर अधि0 थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

9. मु0अ0स0 07/20 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

10. मु0अ0सं0 133/21 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

 

11. मु0अ0स0 742/19 धारा 401/411/413/414 भादवि थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

12. मु0अ0सं0 743/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

13. मु0अ0स0 215/17 धारा 380/504/506 भादवि थाना बकेवर जनपद इटावा ।

14. मु0अ0सं0 56/23 धारा 279/304ए भादवि थाना बढपुरा जनपद इटावा ।

15. मु0अ0सं0 199/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

16. मु0अ0सं0 36/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना इकदिल जनपद इटावा

17. मु0अ0सं0 41/25 धारा 305(ई)/317(2) बीएनएस थाना इकदिल जनपद इटावा

18. मु0अ0सं0 19/25 धारा 305ए, 331(4), 317(2), 313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा

अभियुक्त पिन्टू पुत्र सुरेश बंजारा

1. मु0अ0स0 123/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इकदिल जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 78/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना ऊसराहार जनपद इटावा ।

3. मु0अ0स0 518/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 289/23 धारा 379/411/413 भादवि थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

5. मु0अ0स0 702/19 धारा 120बी /201/302 भादवि थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

6. मु0अ0स0 619/18 धारा 13 जी एक्ट थाना बकेवर जनपद इटावा ।

7. मु0अ0सं0 206/22 धारा 379/411 भादवि थाना भरथना जनपद इटावा ।

8. मु0अ0स0 209/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भरथना जनपद इटावा ।

9. मु0अ0सं0 20/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना सहसो जनपद इटावा ।

10. मु0अ0सं0 199/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

11. मु0अ0सं0 36/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना इकदिल जनपद इटावा

12. मु0अ0सं0 41/25 धारा 305(ई)/317(2) बीएनएस थाना इकदिल जनपद इटावा

13. मु0अ0सं0 19/25 धारा 305ए,331(4),317(2),313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा

अभियुक्त भारत सिंह पुत्र उदयपाल

1. मु0अ0स0 403/20 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना इकदिल जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 541/16 धारा 380/411 भादवि0 थाना जसवन्तनगर जनपद इटावा ।

3. मु0अ0स0 07/20 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 742/19 धारा 401/411/413/414 भादवि थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

5. मु0अ0स0 744/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फ्रैण्डस कालोनी जनपद इटावा ।

6. मु0अ0सं0 199/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

7. मु0अ0सं0 36/25 धारा 305(ए)/317(2) भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा

8. मु0अ0सं0 41/25 धारा 305(ई)/317(2) भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा

9. मु0अ0सं0 19/25 धारा 305ए,331(4),317(2),313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा

अभियुक्त आसिफ उर्फ तोता पुत्र जमील

1. मु0अ0स0 16/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

2. मु0अ0सं0 48/20 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

3. मु0अ0स0 178/24 धारा 147/148/149/307/323/504/506 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा ।

4. मु0अ0सं0 199/22 धारा 379/411 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद इटावा

5. मु0अ0सं0 36/25 धारा 305(ए)/317(2) भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा

6. मु0अ0सं0 41/25 धारा 305(ई)/317(2) भादवि थाना इकदिल जनपद इटावा

7. मु0अ0सं0 19/25 धारा 305ए,331(4),317(2),313 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा

बरामदगी

1. 01 अवैध चाकू,

2. 02 चाभी का गुच्छा (जिसमें 12 अदद चाभी हैं)

3. 3,500/- रूपये

4. 02 प्लास

5. 01 लोहे की रॉड़

6. 02 हाँथ की कलई सोने की

7. 01 जोड़ी घुंघरू दार चांदी की पायल

8. 06 बिछिया नगदार चांदी की

9. 01 जेन्टस अंगूठी नगदार चादी की

10. 01 जोड़ी कान के झुमके सोने के

11. 01 गले का हार सोने का

12. 01 मंगल सूत्र सोने का

13. 01 चाँदी का 2000 रूपये का नोट प्लास्टिक लैमिनेशन में

14. 01 ब्राउन जेन्ट्स पर्स

15. 01 सीपीयू H.P

16. 03 एलईडी बल्ब

17. 01 जेन्ट्स कोट काला रंग

18. 01 काई कलर का थ्री पीस सूट

19. 01 क्रीम कलर का कोट

20. 01 ज्वैलरी पर्स (जिसमे 03 आर्टिफ़िशियल मोती की माला, 02 अदद हाथ फूल पीली धातु)

21. 01 नाक की नथ आर्टिफ़िशियल

22. 01 लोहे की हथौड़ी

23. 01 पेचकस

24. 01 ज्वैलरी पर्स (जिसमे 02 लेड़ीज अंगूठी आर्टिफ़िशियल), बच्चे की 01 पोछी काला सफेद मोतीदार

25. 01 मोटर साइकिल यामाहा MT-15 बिना नम्बर प्लेट (मु0अ0सं0 199/2022 थाना सिविल लाइन से संबंधित)

26. 01 मोटर साइकिल टीवीएस रेडियॉन UP 75 AE 0452 (मु0अ0सं0 19/25 थाना कोतवाली संबंधित)

पुलिस टीम निरी0 विक्रम सिह प्रभारी थाना कोतवाली, उ0नि0 सोमवीर सिह, उ0नि0 संजय कुमार दुबे, उ0नि0 अरूण कुमार, उ0नि0 कासिफ हनीफ, का0 रंजीत कुमार, का0 अमरप्रताप, का0 विकाश शाक्य, का0 मोहित कुमार ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर