Explore

Search

February 17, 2026 11:52 am

इटावा जनपद में 9 केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल में कुल 4946 एवं इंटरमीडिएट में 4017 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित

15 फरवरी 2025 से प्रारंभ होने वाली केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सभी नौ केंद्रों के केंद्रीय अध्यापकों की बैठक सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद की अध्यक्षता में संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल प्रांगण में संपन्न हुई! यह परीक्षा जनपद के 9 केंद्रों संत विवेकानंद, सेंट मैरी इंटर कॉलेज, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, सेंट पीटर्स जसवंत नगर, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज, एवं होली प्वाइंट एकेडमी भरथना, में आयोजित होगी! बैठक में संत विवेकानंद के निदेशक प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ आनंद द्वारा बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं सभी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए! जिसमें बताया गया कि *परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 तक रहेगा!

 

परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 9:00 से 10:00 के मध्य होगा 10:00 बजे के पश्चात किसी भी दिशा में परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा!

 

सभी संस्थागत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं स्कूल द्वारा निर्गत पहचान पत्र तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने साथ अपना प्रवेश पत्र एवं फोटो युक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आदि लेकर आएंगे!

 

संस्थागत परीक्षार्थी विद्यालय की पोशाक में तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी सादा एवं शालीन पोशाक में परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे!

 

परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा में केवल नीले या रॉयल ब्लू पेन का उपयोग करना होगा किसी भी अनुचित साधन जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस का प्रयोग वर्जित रहेगा!

 

डॉक्टर आनंद ने कहा कि सभी परीक्षार्थी तनाव रहित रहकर परीक्षा दें उन्होंने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वह अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी दिशा निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़े

 

डॉक्टर आनंद ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह अपने पाल्य/पाल्या को परीक्षा में सहयोग प्रदान करें!

 

बैठक में संत विवेकानंद के प्रधानाचार्य एवं सिटी कोऑर्डिनेटर डॉक्टर आनंद के साथ सेंट मैरी इंटर कॉलेज के फादर शिजु जॉर्ज, माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रधानाचार्य  पंकज शर्मा, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह, दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती भावना सिंह, सुदिती ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य कमल कुमार, सेंट पीटर्स के फादर थॉमस, थियोसोफिकल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनूप मिश्रा, होली प्वाइंट अकैडमी के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार पांडे, रॉयल ऑक्सफोर्ड के प्रधानाचार्य मनोज, एमएस जीसी जीनियस के प्रधानाचार्य श्री सुनील दत्त अवस्थी, धर्मेंद्र पांडे तथा परीक्षा से जुड़े अन्य लोग भी उपस्थित रहे!

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर