Explore

Search

February 17, 2026 9:12 am

02 लुटेरों को इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

इटावा/अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार के पर्यवेक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के कुशल नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस एवं थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं लूट/चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में 12/13.02.2025 की रात्रि को एसओजी/सर्विलांस एवं थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलुपुरा के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 01 मोटर साइकिल तेज रफ्तार में आती दिखाई दी । पुलिस टीम द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार द्वारा मोटर साइकिल को पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया गया जिससे मोटर साइकिल सवार असंतुलित होकर गिर गये । मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा स्वयं को पुलिस टीमों से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त शनि उर्फ महाकाल पुत्र विमलेश के दाहिनें पैर पर लगी । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त शनि उर्फ महाकाल पुत्र विमलेश (घायल अवस्था मे ) तथा अंशुल पुत्र सर्वेश को ग्राम मलुपुरा जाने वाली नहर पटरी के पास से समय 00:30 बजे रात्रि गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 01 मिस कारतूस 315 बोर, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 29,000/- रुपये नकद बरामद किये गये ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 02 घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया

1.25.01.2025 को हम दोनो अपाचे मोटरसाइकिल से आये तथा मलाजनी ओवरब्रिज के पास स्कूटी से महिला का पर्स चोरी करके भाग गये । उक्त घटना के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 34/25 धारा 303(2) बीएनए स पंजीकृत है ।

2.03.02.2025 को हम दोनो ने राधिका मैरिज होम विचारपुरा के पास ऑटो में बैठी महिला से पर्स छीन लिया था । उक्त घटना के संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 26/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत है ।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम दोनो मिलकर सुनसान इलाकों / रास्तों मे घूम फिर कर अपाचे मोटरसाइकिल से चोरी/छिनैती की घटना कारित करते है तथा लोगो को डराने एवं अपराध कारित करने के उद्देश्य से तमंचा व कारतूस पास रखते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1. शनि उर्फ महाकाल पुत्र विमलेश निवासी झीगूपुरा थाना सैफई जनपद इटावा उम्र 24 वर्ष ।

2. अंशुल पुत्र सर्वेश निवासी नगला नवल थाना जसवंतनगर जनपद इटावा उम्र 23 वर्ष ।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर