Explore

Search

February 17, 2026 9:12 am

कार खड़ी करने के विवाद में दो गुटों में भीषण पथराव, घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद

इटावा : कल देर रात कोतवाली क्षेत्र के पथरिया इलाके में स्थित गेस्ट हाउस में बारात आई थी उक्त गेस्ट हाउस में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए दो गुटों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस विवाद में दोनों गुटों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह एवं संबंधित चौकी इंचार्ज नौरंगाबाद संजय दुबे पचराहा चौकी इंचार्ज कासिम हनीफ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि किसी भी पक्ष से थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा

 गिरफ्तार आरोपियों को धारा 151 के तहत पाबंद कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर