भारतीय जनता पार्टी इटावा प्रथम मंडल ने नगर के नगर पालिका चौराहा पर पटाखे और मिष्ठान बांट कर दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर जश्न मनाया।
भाजपा प्रथम मंडल के मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहाँ कि दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है उन्होंने कहाँ कि बुराई का अंत हुआ है और सच्चाई के नये अध्याय की शुरुआत हुई है उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर बधाई शुभकामनाए दीं साथ ही साथ उन्होंने सभी दिल्ली बासियों का हृदय से धन्यबाद दिया और कहाँ की आज सभी दिल्ली बासियों से राष्ट्र के प्रति अपनी सच्ची जिम्मेदारी का निर्वाहन किया है।
भाजपा के विजय जश्न मनाने वालों में मुख्यरूप से जिला मंत्री चक्रेश जैन पूर्व जिला मंत्री वासु चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनसूचित मोर्चा नाथू राम गोयल, वरिष्ठ नेता रमेश राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष विवेक रंजन गुप्ता, सभासद शरद वाजपेई, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सहसंयोजक जितेन्द्र भदौरिया पूर्व सभासद रतन राज, जय प्रकाश जैन, सोमेश अवस्थी मंडल महामंत्री प्रशांत दीक्षित, रोहित पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक मंडल मंत्री सोनू राठौर, अंकित गुप्ता संजीव चतुर्वेदी बूथ अध्यक्ष नितिन शंखवार, सुबोध राजपूत, अंकित जैन, गौरव दिवाकर उपस्थित रहे।









