Explore

Search

February 15, 2026 2:41 am

किसानो की मांगो को संसद में उठाने हेतु सांसद को ज्ञापन दिया

इटावा 9 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी अभियान के तहत इटावा के सांसद श्री जितेन्द्र कुमार दोहरे को एसकेएम की तरफ से मुकुट सिंह ने ज्ञापन देकर किसानो की मांगो और केन्द्र सरकार लिखित समझौते को लागू करने के लिये प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने हेतु मामले को संसद में उठाने की अपील की गयी। सांसद ने किसानो की मांगो को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन में केन्द्र सरकार द्वारा हाल में ही कृषि बाजार नीति बनाने के मसौदे को वापस लेने, एमएसपी की गांरटी का कानून, ऋण माफी, बिजली निजीकरण बिल की वापसी, अन्यायपूर्ण ढंग से भूमि लूटना बंद करने आदि अनेक मांगो को उठाया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि नयी कृषि बाजार नीति मसौदा रदद किये गये तीन काले कृषि कानूनो का ही नया संस्करण है, जिन्हे पीछे के दरवाजे से लाने की कोशिश है। यह कानून सरकारी कृषि मंडियो को समाप्त कर बहुराष्ट्रीय कम्पनियो और कारपोरेटस को लाभ पहुंचाने, ई-नाम और ठेका खेती के माध्यम से लूट की छूट होगी। खेती को फ्यूचर टेªड और शेयर मार्केट से जोडने की कोशिश है, यह सब विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैक के निर्देशो के अनुसार किया जा रहा है। इससे खेती का कारपोरेटीकरण होगा, किसानो की जमीने छीन उन्हे सस्ते मजदूर बनाने की साजिश है। प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य-विश्राम सिंह यादव, डा0 शौकीन, प्रेमशंकर यादव, मोनू यादव और मनोज राठौर शामिल थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर