इटावा – अंजुमन हुसैनियां कमेटी की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में युवा पीढ़ी (छात्र -छात्राओं ) को बेहतर कैरियर चुनने के लिये एजुकेशनल कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में रविवार 2 फरवरी को सुबह 10 बजे से किया जा रहा है।
उक्त जानकारी अंजुमने हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी सरफराज मुस्तफा ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि इटावा में बच्चो के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाली कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस में दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश भर से कई प्रोफेसर, एजुकेशनलिस्ट (शिक्षा शास्त्री) इटावा के छात्र छात्राओं को उचित मार्गदर्शन के लिए आ रहे है।
डा. सैयद मो. फजलुल्लाह चिश्ती फाउंडर व डायरेक्टर फला रिसर्च फाउंडेशन दिल्ली, समीर सिद्दीकी एलिफ़ एकेडमी दिल्ली, डा. मो. मोहिबुल हक प्रोफेसर एएमयू अलीगढ़, मो. शारिक अल्वी कानपुर, मो. अजमल अब्बासी दिल्ली, सैयद जैनुल आबेदीन लखनऊ, मो. आसिम दिल्ली अपने अनुभव को छात्र छात्राओं के बीच साझा करेंगे।
एजुकेशनलिस्ट स्टूडेन्ट्स के अच्छे भविष्य की ख़ातिर अपने ज्ञान की रोशनी में उनके बीच अपने विचार साझा करेंगे ताकि उनके हौसलों में इज़ाफा व अपनी एजूकेशन के मक्सद के लिये बहतरीन रहनुमाई हो सके।
शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में यू पी बोर्ड एवं सी बी एस ई बोर्ड के सभी इंटर कालेजों, सरकारी अर्द्ध सरकारी विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों के ज़िम्मेदारा लोगों, टीचर्स व सभी छात्र छात्राओं से कमेटी की तरफ से अपील की गई है कि 2 फरवरी दिन इतवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इस्लामिया इण्टर कालेज इटावा में शिरकत कर प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना अपना योगदान दे !
प्रोग्राम दो सेशन में होगा पहला सेशन 10 बजे से 2 बजे तक और दूसरा सेशन इसके बाद शाम चार बजे तक रहेगा।
प्रेसवार्ता में हाजी वसीम, हाजी दिलशाद, हाजी इलियास राइन, हाजी सकलैन, असरार अहमद, मो. शुऐब रूमी, मौजुद्दीन, खुर्शीद अहमद, कासिम फारूकी, साबिर राइन, शकील आदि मौजूद रहे।









