Explore

Search

February 17, 2026 2:35 pm

महाकुंभ भगदड़ में मरी रमावती का शव पहुंचा देवरिया,सांत्वना देने पहुंचीं डीएम हुईं भावुक

देवरिया।महाकुंभ के भगदड़ में मरी रमावती का शव गुरुवार रात भटौली गांव पहुंचा।शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी दिव्या मित्तल पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं।परिजनों को रोता देखकर दिव्या मित्तल भी भावुक हो गईं। दिव्या मित्तल ने जमीन पर बैठ कर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया।यही नहीं परिवार की बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से पानी भी पिलाया।

 

गौरीबाजार के भटौली खुर्द की 50 वर्षीय रमावती पत्नी अवधेश यादव की महाकुंभ में हुई भगदड़ में दबकर मौत हो गई थी।गुरुवार देर शाम रमावती शव गांव पहुंचने पर जिला प्रशासन ने परिवार को शव को पोस्टमार्टम कराने की सूचना दी।शुक्रवार सुबह 9.28 बजे डीएम दिव्य मित्तल रमावती के पीड़ित परिवार से मिलने भटौली पहुंचीं थीं।दिव्या मित्तल रोते बिलखते परिवार को देर तक समझाती रही।मृतका के पति अवधेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।परिवार के एक बुजुर्ग को समझाते हुए जमीन पर बैठ गई।अपने हाथों से उसे पानी पिलाया।शरीर गरम होने पर चिकित्सक बुलाने को कहा।दिव्या मित्तल ने मृतका के शरीर पर भगदड़ में लगे चोट के निशान को भी देखा।भगदड़ में दबकर चेहरा लहूलुहान हो चुका था।परिवार के रोती महिलाओं को देख भावुक हो उठीं।

 

डीएम दिव्या मित्तल ने साथ गए सदर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, कानूनों राधेश्याम सिंह को कुंभ मेला के भगदड़ में घायल भटौली खुर्द की विंद्रावती पत्नी योगेंद्र यादव, विद्यावती पत्नी नंदलाल, अजोरा देवी पत्नी स्व. ललन, परमिला पत्नी रविंद्र, रविंद्र पुत्र बुझावन को गांव में ही सीएचसी की मेडिकल टीम बुलकर समुचित इलाज कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। कुछ ही देर में पहुंची सीएचसी की टीम ने भगदड़ में घायलों के बीच पहुंच इलाज किया और दवाएं दी।

 

महाकुंभ के भगदड़ में मरी गौरीबाजार के भटौली खुर्द के अमरावती का शव गुरुवार को देर शाम गांव पहुंचा। दाहसंस्कार की तैयारी कर रहे परिवार वालों को जिला प्रशासन ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने की सूचना दी। पीड़ित परिवार से डीएम से मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर