Explore

Search

February 17, 2026 1:15 pm

तांत्रिक बोला- खेत में दबा है खजाना,निकालते ही जिन्न ने मार दी गोली,बरेली की दिमाग घुमाने वाली घटना

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरतअंगेज घटना सामने आया है।यहां एक कथित तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बदायूं के एक युवक से उसके खेत में खजाना होने का दावा किया।उसे खेत से पीतल का एक हांडा निकालकर दिखाया, जिसके बाद तांत्रिक ने उससे लाखों रुपये हड़प लिए।कुछ देर बाद आरोपी तांत्रिक ने नकली गोली मारकर अपनी झूठी हत्या कर दी और इल्जाम एक जिन्न पर लगा दिया।पीड़ित इस घटना से डर गया उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।यह घटना बदायूं जिले के गांव बरोर थाना वजीरगंज के रहने वाले मोहनलाल के साथ हुई।

 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले वह किसी काम से बरेली के सेटेलाइट रोडवेज बस अड्डे पर गया था।यहां उसकी मुलाकात भूरा खां नाम के एक व्यक्ति से हुई।उसने उससे हाल चाल पूछते हुए कहां कि आप बहुत ही परेशान लग रहे हो।उसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई। पीड़ित ने बताया कि भूरा खां ने विश्वास में लेकर कहा कि घर पर किसी ने ऊपरी तंत्र विद्या किया है,जिससे आपका बहुत ही बड़ा नुकसान होने वाला है।इसी वजह से घर में सभी परेशान रहते हैं।उसने कहा कि उसके जानने वाला तांत्रिक है, जो इस परेशानी बचा सकता है।

 

पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उसने उसपर भरोसा कर लिया और भूरा खां के साथ उसके घर चला गया।पीड़ित ने बताया कि एक रात उसके घर रुकने के बाद वह अपने घर वापस लौट गया।पांच दिन बाद भूरा खां अपने साथ एक दाड़ी वाले तांत्रिक व तीन अन्य लोगों को लेकर उसके घर आया। पांचो उसके घर से लेकर खेत तक घूमे।उसके बाद रात को तांत्रिक ने उसे भरोसे में लेकर कहा कि वह एक जिन्न को बुला रहा है, जो आकाश में रहता है।वह किसी को दिखाई नहीं देगा।

 

पीड़ित ने बताया कि कुछ देर में ही पांचो लोग किसी से बात कर रहे थे,लेकिन वह उसे दिख नहीं रहा था। एक घन्टे तक तंत्र-मंत्र करने के बाद तांत्रिक ने बताया कि उसके खेत में सोने से भरा एक घड़े में खजाना दबा है।उसने कहा कि खजाने को पूरी तरह से निकालने के लिए विशेष पूजा और अनुष्ठान करना होगा,जिसके लिए पैसे की जरूरत होगी।पीड़ित ने बताया कि उसके झांसे में आकर तांत्रिक को बारी-बारी से 3.18 लाख रुपये दे दिए।जब तांत्रिक और उसके साथी पैसे ले चुके, तो उन्होंने युवक को वहां से भगाने की साजिश रची।

 

पीड़ित ने बताया कि अचानक तांत्रिक के सीने से खून निकलने लगा,उसने बोला कि उसे जिन्न ने गोली मार दी यह कहकर वह जमीन पर गिर पड़ा और मरने का नाटक करने लगा।पीड़ित ने बताया कि यह सब देखकर मैं बुरी तरह डर गया, मुझे लगा कि अगर पुलिस आई तो मुझे भी फंसा दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि डर के कारण वह बिना कुछ सोचे-समझे वहां से भाग निकला।जब बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

बता दें कि बरेली में कुछ दिन पहले ही इस तरह का एक और मामला सामने आया था।एसपी सिटी मानुष पारिक ने एक पुलिस की टीम को गठित किया था।उसके बाद एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया था।तांत्रिक ने कई लोगों को माया का लालच देकर कई लाख रुपए हड़प लिए थे।पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा किया और तांत्रिक के पास से तंत्र मंत्र करने का सामान भी बरामद किया था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर