Explore

Search

February 17, 2026 3:54 pm

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा

नई दिल्ली।दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना होगी।आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने आ चुकी हैं।इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है।केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि केंद्र की भाजपा सरकार चंद अरबपति दोस्तों पर करोड़ों रुपये लुटा रही है।पिछले 5 साल में 400-500 अरबपति दोस्तों के 10 लाख करोड़ माफ कर दिए,जो पैसा जनता के लिए खर्च होने चाहिए, वो चंद अरबपति पर लुटाए जा रहे हैं।

 

अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में लिखा है कि एक ही आदमी के 46 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए।हमने दिल्ली की महिलाओं के लिए ब्रस फ्री किए,उसमें सिर्फ 400 करोड़ लगे, इससे 10 गुना तो एक आदमी के माफ कर दिए गए।एक 12 लाख सालाना कमाने वाले मिडिल क्लास के आदमी को 6 लाख तो टैक्स ही देना पड़ता है।मोदी जी को एक कानून बनाना चाहिए कि अब अरबपतियों के कर्जे माफ नहीं होंगे।मैं इसपर कानून बनाने की मांग करता हूं।अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ नहीं किए जाएं, तो उतने पैसे में मिडिल क्लास के सारे लोन एक ही बार में माफ हो जाएंगे।

 

अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी में आगे लिखा है कि अगर अरबपति दोस्तों के पैसे माफ न किए जाएं, तो उतने पैसे की मदद से जीएसटी आधा हो सकता है, किसानों के लोन माफ हो जाएंगे।पानी के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पानी के मुद्दे पर आतिशी ने एक और लेटर लिखा है। शाम 4 बजे आतिशी और भगवंत मान चुनाव आयुक्त से मिलने जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि सैनी जी मुझे डराने की कोशिश मत करो,पानी पर गंदी राजनीति न करो, केस करना है तो कर दो, जेल तो भेज ही चुके हो, गंदा पानी तो कम से कम मत दो।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर