Explore

Search

February 17, 2026 3:55 pm

तैलिक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

इटावा। तैलिक महासंघ ने सांसद राकेश राठौर सीतापुर के विरूद्ध झूठा मुकदमा दर्जकर फंसाए जाने का प्रयास किया गया के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराये जाने तथा न्याय दिलवाने के सम्बंध मे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सांसद राकेश राठौर को षड़यंत्र के तहत राजनीतिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से सांसद के विरोधियांे द्वारा अधिकारियांे पर अनाधिकृत दबाव डालते हुए एक स्वजातीय महिला को बहला फुसलाकर या फिर उपरोक्त में आर्थिक प्रलोन देकर चार वर्ष पुरानी अघटित घटना को असत्य एवं कल्पनापूर्ण तरीके से सांसद को गंभीर मामले में झूठा आरोप लगाकर फंसा दिया गया है जिससे सांसद को ही नहीं बल्कि राठौर समाज की छवि पर बट्टा लग रहा है। ज्ञापन देने वालांे मंे तैलिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार राठौर पप्पू, प्रदेश सचिव नरेश चन्द्र राठौर, राजीव राठौर, मनुराज राठौर, चंद्रवीर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, शहर अध्यक्ष प्रवल दुबे, जनचेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेन्द्र यादव, सरदार धर्मवीर सिंह, संतोष कुमार सविता, राजेश सिंह, एडवोकेट मनोज राठौर, एडवोकेट अनुज राठौर, भीकम सिंह राठौर, जगन्नाथ बौद्ध, जसराम दोहरे, हेतराम बौद्ध, मदन चंद्र दोहरे, सत्यनारायण बौद्ध, अवधेश कुमार राठौर, सचिन, हरेंद्र सिंह, धर्म सिंह मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर