Explore

Search

February 17, 2026 1:17 pm

लखनऊ में किसान पथ पर हुआ भीषण सड़क हादसा,ट्रक और 2 कारों में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत,7 की हालत गंभीर

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर बड़ा सड़क हादसा हुआ है।बीबीडी थाना क्षेत्र में ट्रक और दो कारों में भीषण टक्कर हो गई।हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा किसान पथ पर उस समय हुआ जब एक ट्रक और दो कारों की आपस में टक्कर हो गई है। बताया जाता है कि ट्रक से ओमिनी वैन और इनोवा कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की दोनों कारों के पखच्चे उड़ गए।

 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।वहीं पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस हादसे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

 

एडीसीपी ईस्ट पंकज सिंह ने बताया कि इस हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए थे जिनमें से चार की मौत हो गई है। घायलों को इलाज कराया जा रहा है। किसान पथ पर हादसे वाली जगह पर रूट क्लियर कराया जा चुका है। वाहनों की आवाजाही सुचारू रुप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ उसे कब्जे में ले लिया गया है और कानूनी एक्शन लिया जा रहा है।

 

एडीसीपी ईस्ट पकंज सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात बीबीडी थाना क्षेत्र में किसान पथ पर एक ट्रक की इनोवा क्रिस्टा और ओमनी कार से भीषण टक्कर हो गई।टक्कर लगने के बाद इनोवा क्रिस्टा और ओमनी कार के परखच्चे उड़ गए।आसपास से गुजर रहे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों से घायलों को निकालकर ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार घायलों को मृत घोषित कर दिया।वहीं सात घायलों का इलाज चल रहा है।

 

एडीसीपी ईस्ट पकंज सिंह ने बताया कि इनोवा क्रिस्टा और ओमनी कार में 11 लोग सवार थे, जिसमें सात लोग घायल हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है।हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया, क्योंकि हादसे के बाद काफी जाम लग गया था।

 

एडीसीपी ईस्ट पकंज सिंह ने बताया कि सात घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।इन सभी का इलाज चल रहा है। हादसा होने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।जांच-पड़ताल की जा रही है।वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भयानक था। दोनों कारों में फंसे लोग चीख-चिल्ला रहे थे। इनमें से चार लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के किसान पथ पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर