इटावा: मैनपुरी से इटावा पहुंची महिला वीरन देवी (बंधारा, भरथना थाना क्षेत्र निवासी) के साथ शास्त्री चौराहे पर टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वीरन देवी मैनपुरी की बस से उतरकर शास्त्री चौराहे पर पहुंची थीं। *वहां दो अज्ञात उचक्कों ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों से उन्हें झांसे में लेकर उनके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।*
घटना के बाद जब महिला को अपनी ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो चुके थे। *सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।*
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे *सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।* पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर महिला का सामान वापस दिलाया जाएगा।
इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष है और उन्होंने शास्त्री चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।
रिपोर्ट अमित कुमार









