Riport Mohd alam khan alamkhanshab@gmail.com 9170156800
कोंच के ग्रीन गार्डन के पास कार ने बाइक सवार को कुचला रिश्तेदारी से पति-पत्नी वापस लौट रहे थे अपने गांव
फोटो परिचय
प्राइवेट हास्पिटल में घायल रामसिंह 
अस्पताल में उपचार होता घायल लीलावती 
जिला जालौन 20/1/2025 कोंच। संवाददाता ट्रायल पर निकली तेज रफ्तार कार के ब्रेक फेल हो गए।कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर बाइक सवार दंपती को टक्कर मारी।टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति गंभीर घायल हो गए। घायलों का एक प्राइवेट हास्पिटल में उपचार चल रहा है।
तहसील के बरोदा खुर्द गांव निवासी रामसिंह अपनी पत्नी लीलावती को लेकर भदेवरा गांव रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार वापस लौट रहे थे। तभी नदी गांव रोड पर स्थित ग्रीन गार्डन मैरिज हाल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार कार के अचानक ब्रेक फेल होने से कार चालक ने दंपती को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार पहले पेड़ से टकराई और फिर बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने आनन-फानन दोनों घायलों को पास में स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस कार चालक मैकेनिक की तलाश कर रही है।जो का को लेकर ट्रायल पर पंचानन चौराहे से लौट रहा था।









