Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

यूपी ने रोजगार के मामले में बनाया कीर्तिमान,डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी खुशखबरी

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 100 दिन रोजगार देने में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है।प्रदेश सरकार में ग्राम विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास विभाग संभाल रहे डिप्टी सीएम मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी है।

 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में मनरेगा योजना के तहत साल 2024-25 में अब तक 3,13,076 परिवारों को 100 दिन रोजगार दिया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस योजना के तहत यूपी 100 दिवस रोजगार देने में प्रथम स्थान पर है।यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों को रोजगार के लिए अपना गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ता है।

 

बता दें कि मनरेगा कामगार मात्र मजदूर बनकर न रह जाएं, इसलिए उन्हें अपने क्षेत्र में कुशल, हुनरमंद और काबिल बनाने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व और निर्देशन में प्रदेश में मिशन उन्नति योजना के तहत प्रशिक्षित कराया जा रहा है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर