Explore

Search

February 15, 2026 9:16 am

महाकुंभ:रंगपुरी बाबा के सिर पर हमेशा बैठा रहता है सफेद रंग का कबूतर,जानें वजह

प्रयागराज।संगम नगरी में विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू है।महाकुम्भ में अखाड़ों के साधु संत पहुंचे हैं।तमाम नागा साधु,साधु-संत साधना कर रहे हैं।महाकुंभ में जूना अखाड़े से जुड़े रंगपुरी बाबा चर्चा में है,इनके सिर पर 24 घंटे सफेद रंग का कबूतर बैठा रहता है।बाबा के कबूतर का नाम हरिपुरी है।

 

बाबा के वश में है सफेद कबूतर

 

रंगपुरी बाबा का कहना है कि आध्यत्म सिखाता है आप किसी से भी स्नेह करोगे वो आपके वश में आ जाएगा।मां-बाप हो, जानवर हो,पक्षी हो स्नेह से वश में आते हैं।ऐसे ही स्नेह से ये कबूतर मेरे वश में है।

 

सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी

 

रंगपुरी बाबा का कहना है कि परिवार छोड़कर सनातन के लिए तप एक अलग जिंदगी है,कोई मुश्किल नहीं है।भोलेनाथ सनातन की रक्षा के लिए अपने आप ले आते हैं।

 

महिलाओं को जूना अखाड़ा में दी गई महिला नागा की दीक्षा

 

सनातन धर्म की रक्षा के लिए नारी शक्ति भी किसी तरह से पीछे नहीं है।रविवार को 100 से अधिक महिलाओं को जूना अखाड़ा में नागा संन्यासिन की दीक्षा दी गई,जिसमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।इस दीक्षा के लिए पंजीकरण जारी है। प्रथम चरण में 102 महिलाओं को नागा दीक्षा दी गई।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर