Explore

Search

February 15, 2026 9:17 am

पारिवारिक कलह से पिता के बुढ़ापे का चिराग बुझ गया 

मृतक और उसकी पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, जांच के आदेश घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी डा दुर्गेश कुमार

जिला जालौन कोंच। 20/1/2025 संवाददाता मिंया बीबी के बीच पारिवारिक कलह ने एक बुढ़ापे का चिराग बुझा दिया। पत्नी से बातचीत के बाद ठेकेदार युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दुनिया को अलविदा कह दिया।

कोतवाली क्षेत्र के जबाहर नगर में रहने वाले अवधेश पहारिया मेडीकल स्टोर संचालक है। सीधे और सरल स्वभाव वाले अवधेश के इकलौता पुत्र आकाश पहारिया ठेकेदारी करता है। साथ ही राजनीति में भी अपनी दिलचस्पी रखता था। बीते रोज देर रात जब सारा घर कड़ाके की ठंड में मुंह ढक कर सो रहा था तभी घर के एक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पिता और मां दौड़ पड़े। कमरे में जाकर देखा तो आकाश खून से लथपथ पड़ा था। उसकी रिवाल्वर भी पास में थी। परिजन मोहल्ले वाले लोगों की मदद से सीएचसी लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दबी जुबान से लोगों ने बताया कि मृतक का उसकी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। और घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कुछ बातें हुई और उसके बाद ये घटना हो गई। बहरहाल आकाश ने तो पारिवारिक कलह से आजिज आकर दुनिया को अलविदा कह दिया है। लेकिन अवधेश के बुढ़ापे का चिराग बुझ गया।बेटा और बेटी बिना पिता के हो गए। घटना की हकीकत परखने को लेकर एसपी डा दुर्गेश कुमार सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचे और एक एक बिंदु पर जांच कर पुलिस को आत्महत्या करने की असल वजह जानने का निर्देश दिया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर