Explore

Search

February 17, 2026 5:09 pm

विश्व जैन संग़ठन ने की गाने पर रोक लगाने की मांग जैन तीर्थ सम्मेद शिखर पर यूट्यूबर राज द्वारा फूहड़, अश्लील गाना फिल्माएं जाने से जैन समाज मे रोष 

इटावा। विश्व जैन संग़ठन एवं सकल दिगम्बर जैन समाज ने झारखंड प्रदेश में स्थित जैन तीर्थराज पारसनाथ पर्वत (सम्मेदशिखर) पर यूट्यूबर राज द्वारा मासूम सिंह नाम की लड़की के साथ 12 जनवरी 2025 को फूहड़ और अश्लील गाना फिल्माकर इसे सोशल मीडिया में प्रचारित कर जैन धर्म और तीर्थ का अपमान करने से जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया जिससे समस्त जैन समाज ने रोष व्यक्त किया है। विश्व जैन संग़ठन के जिलाध्यक्ष आकाशदीप जैन ने बताया संगठन के मुख्य कार्यालय मे आयोजित विशेष सभा में यूट्यूबर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने यूट्यूबर राज द्वारा अपने यूट्यूब चैनल न्यू खोरथा वीडियो पर 20 जैन तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि पर पर जाकर और विशेष रूप से निर्वाण टोंक पर गाना फिल्माकार पोस्ट कर जैनों की आस्था आहत करने पर यूट्यूब चैनल को वीडियो को तुरंत डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का नोटिस देने के साथ साइबर क्राइम में शिकायत क्रमांक 20801250004460 दर्ज कराई है जिसको दिल्ली पुलिस के शाहदरा द्वारा स्वीकार कर लिया गया है।

जिला महामंत्री राजीव जैन रपरिया ने कहा कि केंद्र और झारखंड सरकार द्वारा पारसनाथ पर्वतराज को जैनों के पवित्र तीर्थ होने के आदेश जारी किए हुए है इसीलिए गिरिडीह झारखंड पुलिस प्रशासन द्वारा पर्वतराज पर मौज मस्ती के गाने फिल्माए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की इटावा शाखा सहित संपूर्ण विश्व का जैन समाज अपने तीर्थंकरों की मोक्ष भूमि का कभी भी अपमान स्वीकार नहीं कर सकता। रोष व्यक्त करने वालो में कोषाध्यक्ष मनोज जैन निवेश गुरु, मिडिया प्रभारी नितिन जैन, विशाल जैन, गौरव कांत जैन, शेखर जैन, नीरज जैन, धीरज जैन, अर्पित जैन, सोनल जैन, अंशू जैन, ऋषभ जैन, पिंसू जैन, उदित जैन, सुनील जैन आदि रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर