Explore

Search

February 15, 2026 12:00 am

मिल्कीपुर सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले पहुँचे सीएम योगी

मिल्कीपुर सीट पर संभावित उपचुनाव से पहले पहुँचे सीएम योगी

 

मिल्कीपुर/अयोध्या

उप चुनाव की सरगर्मी और लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह पांचवीं बार मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। यहां कृषि विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ जिले के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस संवाद में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ जिले भर के प्रवासी शामिल हुए। उपचुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आने से पहले प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे प्रदेश सरकार के सात मंत्री भी यहां पहुंचे। इससे पहले शुक्रवार को ही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और खाद्य रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा अयोध्या पहुंच गए थे। शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, आयुष राज्य मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु और खेल राज्यमंत्री गिरीश यादव भी अयोध्या पहुंचे। इनके अलावा संगठन की ओर से प्रभारी का दायित्व निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी कार्यकर्ता संवाद में शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री उप चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। उन्हें जीत का मंत्र दिया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दहशत में है। कहा कि आखिर भाजपा परेशान क्यों है, एक सीट से क्या होने वाला है, क्या उनकी सरकार गिर जाएगी या सरकार बदल जाएगी। सांसद ने एक बातचीत में कहा कि जिस अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से मैं सांसद बना हूं, मिल्कीपुर उसी का हिस्सा है, इसीलिए भाजपा डरी हुई है। दहशत का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री यहां सात बार आए। तीन महीने में 16 मंत्री आ चुके हैं। भाजपा की सोच गलत साबित होगी। हमें मिल्कीपुर की जनता पर भरोसा है, वह हमारे बेटे अजीत प्रसाद को ही चुनाव जिताएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर