इटावा आज प्रदर्शनी पंडाल में कौमी एकता सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुफरान अहमद अति विशिष्ट अतिथि मुकेश यादव उप जिला विद्यालय निरीक्षक विशिष्ट अतिथि संजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री,जैन धर्म के प्रवक्ता धर्मेंद्र जैन ने सर्वधर्म सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा भगवान महावीर ने विश्व शांति के लिए जियो और जीने दो का संदेश दिया था आज के समय में भगवान महावीर के संदेश की बहुत आवश्यकता है चारों तरफ आतंकवाद एवं अशुद्ध वातावरण फैलता जा रहा है इसको केवल और केवल अहिंसा परमो धर्म ही एक रास्ता है जो शांति स्थापित कर सकता है भगवान महावीर विश्व शांति के उपासक थे।
कार्यक्रम को सुबोधनन्द जी महंत कालीबाड़ी बाबा अमरीक सिंह गुरु का ताल आगरा धर्मेंद्र जैन प्रवक्ता जैन समाज डॉक्टर पदमा त्रिपाठी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा प्राचार्य मौलाना अफान मीर शम्सी जबर सिंह शाक्य आशीष तिवारी श्रीमती अनुपम चौधरी इंजीनियर आशीष प्रताप चौहान ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी सतीक मंसूरी जिला प्रवक्ता इकरार अहमद युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा मोहम्मद राजा आकाश वर्मा चक्रेश कुमार जैन सुबोध जैन महावीर जैन नवनीत जैन बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक गुरमुख सिंह अरोड़ा एडवोकेट विशेष सहयोगी रामसेवक सिंह चौहान परमजीत सिंह नईमुद्दीन हाजी हसन ने सभी अतिथियों का शाल उढ़ाकर बैच लगाकर सम्मानित किया।









