Explore

Search

February 15, 2026 2:40 am

24‎ घंटे में 3‎ बड़े विमान हादसे,‎ कहीं‎ प्लेन में लगी आग तो कहीं‎ रनवे‎ पर फिसलने से 179‎ की‎ मौत

बैंकॉक से‎ लौट‎ रहे‎ जेजू एयर‎ का विमान मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट‎ पर‎ दर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 179‎ लोगों‎ की‎ मौत हो गई. इस‎ विमान में‎ दो‎ यात्री‎ थाईलैंड के‎ तो बाकी दक्षिण‎ कोरिया‎ के थे।

दक्षिण कोरिया‎ के‎ मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर‎ रविवार‎ (29 दिसंबर 2024) को‎ बड़ा‎ विमान‎ हादसा‎ हुआ, जिसमें 179 लोगों की मौत हो‎ गई.‎ बचाव‎ कर्मी दो‎ लोगों को‎ हादसे वाली‎ जगह से जिंदा‎ निकाला. दुनिया में पिछले 24 घंटों‎ के दौरान‎ प्लेन से‎ जुड़ी‎ तीन घटनाएं सामने‎ आई‎ है,‎ जिसमें‎ फ्लाइट की‎ इमरजेंसी लैंडिंग‎ करनी‎ पड़ी.

 

दक्षिण‎ कोरिया‎ प्लेन‎ हादसा

योनहाप‎ समाचार‎ एजेंसी की‎ रिपोर्ट के‎ अनुसार,‎ यह‎ हादसा‎ सुबह 9:07 बजे‎ हुई‎ जब जेजू‎ एयर‎ का विमान‎ लैंडिंग के दौरान‎ रनवे‎ से‎ फिसल‎ गया‎ और‎ मुआन‎ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे‎ पर‎ एक‎ बाड़‎ की दीवार से‎ टकरा गया.‎ बैंकॉक से लौट रहे इस विमान‎ में चालक दल‎ के‎ छह सदस्यों‎ सहित कुल 181 लोग‎ सवार‎ थे.‎ इस विमान‎ में‎ दो यात्री थाईलैंड‎ के तो‎ बाकी‎ दक्षिण‎ कोरिया‎ के थे.‎ अधिकारियों‎ का संदेह‎ है‎ कि‎ लैंडिंग गियर में‎ खराबी शायद‎ एक‎ पक्षी के टकराने की‎ वजह‎ से‎ हुई है,‎ जो दुर्घटना‎ का कारण बन सकती है.‎ इसे लेकर‎ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति‎ ने‎ उच्च‎ अधिकारियों की इमरजेंसी‎ बैठक भी बुलाई थी

 

कनाडा‎ में‎ फ्लाइट की‎ इमरजेंसी‎ लैंडिंग

 

इससे‎ पहले शनिवार‎ देर रात को‎ हैलिफैक्स एयरपोर्ट‎ पर‎ एयर कनाडा के‎ एक‎ विमान को‎ इमरजेंसी लैंडिंग‎ करनी‎ पड़ी थी. PAL एयरलाइंस‎ की‎ फ्लाइट‎ AC2259 शनिवार‎ रात क्रैश होने से बाल-बाल बची.‎ हिंदुस्तान‎ टाइम्स‎ की रिपोर्ट के‎ मुताबिक,‎ फ्लाइट में‎ सवार‎ सभी यात्रियों को सुरक्षित‎ बाहर‎ निकाल लिया गया. एक विमान में आई‎ तकनीबी खराबी विमान की‎ इमरजेंसी लैंडिंग‎ के बाद‎ फ्लाइट में‎ आग‎ लग गई. लैंडिग में‎ थोड़ी सी भी देरी किसी बड़े हादसे‎ की‎ वजह‎ बन सकती थी

 

 

नॉर्वे‎ में‎ रनवे‎ पर‎ फिसला‎ विमान

 

नॉर्वे‎ के‎ ओस्लो‎ टॉर्प‎ सैंडफियोर्ड‎ एयरपोर्ट‎ पर‎ शनिवार‎ देर रात‎ को‎ केएलएम रॉयल‎ डच‎ एयरलाइंस (KLM‎ Royal‎ Dutch Airlines) का विमान‎ इमरजेंसी लैंडिंग के‎ दौरान फिसल गया.‎ ओस्लो‎ एयरपोर्ट‎ से एम्स्टर्डम की‎ ओर‎ जा रहा बोइंग‎ 737-800 विमान के‎ हाइड्रोजन‎ सिस्टम‎ में‎ खराबी आ‎ गई थी. इसके बाद विमान को ओस्लो‎ से 110‎ किमी दक्षिण सैंडफियोर्ड‎ एयरपोर्ट‎ पर‎ उतारने का‎ फैसला किया गया.‎ सुरक्षित‎ लैंडिंग‎ के बावजूद विमान‎ रनवे‎ से फिसल गया और पास‎ के‎ घास‎ वाले क्षेत्र में‎ जाकर‎ रुका.‎ इस‎ विमान‎ में कुल 182 लोग सवार थे.‎

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर