Explore

Search

February 15, 2026 6:39 am

जसवंतनगर/ महिला सशक्तिकरण व पॉश एक्ट विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

जसवंतनगर/इटावा। महिला सशक्तिकरण व पॉश एक्ट विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रिपोर्ट शिवम दुबे इटावा

 जिला जज चवन प्रकाश व अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शांती देवी इंटर कॉलेज रेलमंडी में आयोजित हुए उक्त शिविर को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि जागरूक महिला ही सशक्त महिला होती है। महिलाओं को अपने हितों व अधिकारों की प्रति जागरूक रहना होगा एवं सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना होगा। उन्होंने पॉश एक्ट विषय तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर विस्तृत जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष विमलेश यादव ने की।

शिविर संयोजक पीएलवी- अधिकार मित्र ऋषभ पाठक व कुमारी नीरज ने छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में बताया तथा कहा कि सबको न्याय मिले इसके लिए प्राधिकरण कटिबद्ध है। किसी भी विधिक सलाह के लिए नालसा के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो क्लिप भी दिखाई।

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. प्रतीक यादव के अलावा सुमित यादव, शैलेंद्र कुमार, रजनीश, विकास, अजय, सुमन यादव व संध्या आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर